
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 16, 2023 9:26 AM IST
H3N2 Virus: भारत में वायरस का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर कोरोना के मामले थम नहीं रहे, तो वहीं दूसरी ओर H3N2 वायरस (हॉन्गकॉन्ग) ने आतंक मचा रहा है। देश के कई राज्यों के लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। गुजरात से लेकर महाराष्ट्र में इसका आतंक काफी तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में इस वायरस से संक्रमित दो मरीजों को मौत हो चुकी है। इसके बाद राज्य स्वास्य तंत्र के अलर्ट जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी बीते बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने दी है।
बताया जा रहा है कि मृतकों में एक एसबीबीएस की प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जिसकी वजह 23 वर्ष बताई जा रही हैं। वहीं, दूसरा व्यक्ति नागपुर का था, जिसकी उम्र 74 वर्ष बताई जा रही है। दोनों मरीजों के सैंपल में H3N2 वायरस होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, राज्य स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि दोनों की मौत की सटीक वजह की जानने के लिए रिपोर्ट का इंतजार है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबित दोनों की मौत H3N2 वायरस की वजह से हुई है।
बता दें कि महाराष्ट्र में अबतक इन्फ्लूएंजा वायरस से 361 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 58 मरीज H3N2 के हैं। वहीं, अन्य मरीज H1N2 से संक्रमित हैं।
महाराष्ट्र के साथ-साथ गुजरात में भी वायरस की वजह से 1 महिल की मौत हो गई है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि किस वायरस की वजह से महिला की मौत हुई है। डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला के H3N2 के लिए सैंपल भेजा गया है, जबतक रिपोर्ट्स सामने नहीं आते है तब तक यह कहना मुश्किल है कि महिला की मौत H3N2 की वजह से हुई है या नहीं।
बता दें कि H3N2 वायरस पूरे देश पर हावी हो रहा है। इसके बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगर आपके परिवार में किसी व्यक्ति या फिर आपके शरीर में फ्लू के लक्षण जैसे- खांसी, बुखार, सिरदर्द जैसी परेशानी दिख रही है तो तुरंत इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें ताकि समय पर इलाज किया जा सके।