राजस्थान में 50 के पार पहुंचा पारा, BSF जवान सहित 2 लोगों की गर्मी से हुई मौत

Heat Stroke :  गर्मी लोगों की जान लेती जा रही है। यह बात सच होती जा रही है। हाल ही में राजस्थान में दो लोगों की हीट स्ट्रोक की वजह से मौत हो गई। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 28, 2024 11:04 AM IST

Heat Stroke : गर्मी जान ले लेगी, इस तरह की लाइन आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन अब ये लाइन हकीकत में बदलती जा रही है। जी हां, सूरज का पारा इतना हाई होता जा रहा है कि लोगों की इसकी वजह से मौतें भी हो रही हैं। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में गर्मी बढ़ने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 1 बीएसएफ जवान बताया जा रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष इंतजाम की तैयारी की जा रही है। हर अस्पताल में एक नोडल अधिकारी को तैनात किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं इस खबर के बारे में-

राजस्थान के हर इलाकों का पारा हुआ हाई

जयपुर केमौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पूरे राजस्थान का पारा काफी ज्यादा बढ़ चुका है। इसकी वजह से अजमेर के सराना गांव के निवासी मोति सिंह (उम्र 40) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भरी गर्मी में ट्रैक्टर में पत्थर भरने की वजह से अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में भी उनकी मौत हो गई।

बीएसएफ जवान की मौत

इसके अलावा राजस्थान के रामगढ़ में एक बीएसएफ के जवान की हीट स्ट्रोक की वजह से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीमा पर तैनात जवान अजय कुमार गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर पाए, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.