कोरोना संकट में भारत की मदद करेंगे Twitter के सीईओ, इतने करोड़ रुपये करेंगे दान 

कोरोना के कारण भारत के हालात काफी बिगड़े हुए हैं। दुनिया के कई देश भारत की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी बीच Twitter के सीईओ जैक पैट्रिक डोरसी भारत को 110 करोड़ रुपये दान करने का ऐलान किया है। (Twitter donates Rs 110 crores to help fight Covid-19 in India in hindi)

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : May 11, 2021 11:39 AM IST

कोरोना की दूसरी से भारत किस हद तक जूझ रहा है इसका असर आम लोगों पर तो दिख ही रहा है साथ ही इसका अंदाजा विदेशों को भी हो गया है। कोरोना के चलते भारत में मौत का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है हालांकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना केस में कमी देखी जा रही है। भारत में जहां 1 दिन में 4 लाख से ज्‍यादा लोग कोरोना संक्रमित हो रहे थे, वो अब साढ़े तीख लाख तक आ गया है। लेकिन हालत अब भी काफी खराब है। यही कारण है कि दुनिया के तमाम देश भारत की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में Twitter के सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ने भारत की मदद करने का फैसला किया है। सीईओ जैक डॉर्सी ने ट्वीट कर कहा है कि वो कोरोना महामारी से उभरने के लिए भारत को 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 110 करोड़ रुपये का दान करेंगे।

Twitter के सीईओ जैक डॉर्सी का कहना है कि वो 15 मिलियन डॉलर को 3 गैर-सरकारी संस्थाओं CARE, AIDINDIA, और sewausa को देंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने एक लिंक भी शेयर किया है जिसमें डिटेल में बताया गया है कि भारत को ये पैसे कैसे मिलेंगे। इन पैसों से ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर और वेंटीलेटर जैसी जरूरी चीजें मुहैया कराई जाएंगी।

https://twitter.com/jack/status/1391818212648570887

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट भी कर चुके हैं मदद

ट्वीटर से पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला (Microsoft CEO Satya Nadella) ने भी भारत की मदद की है। कोरोना के खिलाफ जहां सुंदर पिचाई ने 135 करोड़ की फंडिंग का ऐलान किया वहीं सत्या नडेला ने भारत को ऑक्‍सीजन की मदद देने की पेशकश की। Google & Googlers ने 135 करोड़ रुपये की फंडिग GiveIndia और UNICEF के द्वारा करने का ऐलान किया था।