Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्या आप चश्मा लगाती हैं? अगर लगाती हैं तो आपके लिए ये आम बात होगी कि आपके आसपास के लोग आपसे अजीब अजीब सवाल करें। आसपास के लोग तो छोड़िये जनाब, चलते फिरते लोग कमेंट कर जाते हैं। ऐसी ही 12 अजीबोगरीब सवाल पढ़िये, जिनका सामना चश्मे वाली लड़कियों को रोज़ करना पड़ता है:-
1) “तेरी तो चार आंखें हैं यार।”
हाह! चार क्यों, आठ कह ले भाई!
2) “तुम बिना चश्मे के ज़्यादा अच्छी लगती हो!”
हां बस मुझे दिखना बंद हो जाता है! :(
3) “तुम्हें ये पहनने में अजीब नहीं लगता?”
नहीं नहीं, ये तो बड़ा एडवेंचरस है!
4) “बताओ ये कितनी उंगलियां हैं???”
नेक्स्ट टाइम आई चेकअप के लिए आपके ही पास आएंगे, ओके?
5) “लेसिक क्यों नहीं करवा लेती?”
तू स्पॉन्सर कर दे!
6) “वैसे तुझ पर चश्मा सूट करता है!”
ब्लश ब्लश!! <3
7) “तूने कभी रिमलेस ट्राई क्या है क्या?”
हां, तीन घंटे में ही टूट गया!
8) “कितनी क्यूट लग रही है, चश्मिश!”
हम्म्म्म्म!! :)
9) “तुम तो बड़ी पढ़ाकू लगती हो यार!!”
शुक्र है इसने मेरी ग्रेजुएशन मार्कशीट नहीं देखी! ;)
10) “चश्मा पहनना कबसे शुरू किया?”
पैदाइशी है, तुमसे मतलब? हुह!
11) “कॉन्टेक्ट लेंस क्यों नहीं ट्राई करती?”
आंखों के अंदर लेंस?? डर लगता है।
12) “क्या तुझे बिना चश्मे के दिखता है?”
हां हां बिल्कुल साफ। चश्मा तो शौक के लिए लगाती हूं! :-/
चित्र स्रोत - Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।