Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस हॉलीवुड अभिनेता को हुआ स्किन कैंसर, धूप में ज्यादा रहने से बढ़ी बीमारी, पढ़ें पूरी खबर डिटेल में

Dhoop se skin cancer: हॉलीवुड एक्टर जेसन चैम्बर्स ने कहा है कि वे बचपन में ही धूप में रहें हैं और उन्हें नहीं लगा था कि उन्हें कभी स्किन कैंसर हो सकता है।

इस हॉलीवुड अभिनेता को हुआ स्किन कैंसर, धूप में ज्यादा रहने से बढ़ी बीमारी, पढ़ें पूरी खबर डिटेल में

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 19, 2024 12:34 AM IST

हॉलीवुड के फेमस एक्टर जेसन चेम्बर्स (Jason Chambers) ने खुलासा किया है कि उन्हें एक प्रकार का स्किन कैंसर हो गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जेसन ने बताया कि उन्हें त्वचा कैंसर (skin cancer) है। एक वीडियो पोस्ट करते हुए अभिनेता ने अपने फैंस से खुद का ख्याल रखने की अपील की और बताया कि उन्हें कैंसर का पता चला है लेकिन वे डटकर इस बीमारी का सामना करेंगे।

अपनी पोस्ट की कैप्शन में जेसन चेम्बर्स ने लिखा कि, ‘मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जिसने अपनी पूरी ज़िंदगी धूप में ही बितायी है। मैं बचपन में धूप में खेला करता था और फिर समुद्र में भी काम किया, मुझे कभी नहीं लगा था कि मेरे ऊपर पड़ने वाली सूरज की किरणें (sun rays) मुझे किसी तरह का नुकसान पहुंचाएंगी। मुझे धूप में रहना पसंद है और मैं धूप से हेल्थ को मिलने वाले फायदों (benefits of sunlight) के बारे में भी जानता हूं। लेकिन हर एक चीज की एक लिमिट होती है, इसमें भी संतुलन रखना बहुत जरूरी है। मैं आपको यही कहूंगा कि समझदारी से काम लें और जीवन की हर मुश्किल का डटकर सामना करें।‘‘

स्किन पर दिखा था 6 महीने पहले ये लक्षण

जेसन चेम्बर्स ने अपनी बीमारी के बारे में बताया कि, पहले उन्हें त्वचा पर एक धब्बा दिखायी दिया था जिसे उन्होंने एक मामूली-सी समस्या मानकर गंभीरता नहीं दिखायी। लेकिन, 6 महीने बाद यह धब्बा स्किन कैंसर में बदल गया। अब डॉक्टरों ने इसका जल्द से जल्द इलाज कराने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार, कैंसर जैसी बीमारियों का जल्द से जल्द पता लगाना बहुत जरूरी है। जेसन ने अपने फैंस को सलाह दी है कि उन्हें स्किन पर अगर कभी भी इस तरह के धब्बे दिखायी दें तो वे तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

Also Read

More News

अभिनेता ने यह भी बताया कि वे बायोप्सी (Biopsy) की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनकी बायोप्सी बाली में की गयी वहीं, आगे के इलाज लिए जेसन ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टरों के संपर्क में भी हैं।

सनस्क्रीन लगाने की अपील

जेसन चेम्बर्स ने कहा कि कभी भी उन्होंने सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं किया। अपने फैंस को सावधान करते हुए अभिनेता ने उन्हें सलाह दी कि वे सभी जेसन की गलतियों से सीख लें और हमेशा अपनी स्किन को धूप से सुरक्षित रखने के उपायकरें। एक अच्छे और केमिकल-फ्री सनस्क्रिन के इस्तेमाल की सलाह (using sunscreen for skin protection) जेसन ने लोगों को दी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।