जिम में वर्कआउट के दौरान कार्डियक अरेस्ट से टीवी एक्टर सिद्धांत की मौत, जिम में बरतें ये सावधानियां

Siddhaanth Vir Surryavanshi Death: अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की वर्कआउट के दौरान मौत हो गई, मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 11, 2022 6:28 PM IST

हिंदी टेलीविजन के अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है। यह घटना तब घटित हुई जब वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे और अचानक गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, मगर असफल रहे।

टेलीविजन एक्ट्रेस सिद्धांत वीर ने कई मशहूर टेलीविजन शो सूफियाना इश्क मेरा, ज़िद्दी दिल माने ना, वारिस, सात फेरे, सलोनी का सफर, कसौटी जिंदगी की जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। सिद्धांत तकरीबन 20 साल से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। उन्होंने 2016 में दूसरी शादी की थी।

जिम में वर्कआउट करने के दौरान कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक जैसी घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और राजू श्रीवास्तव जैसी कई नामी हस्तियां इसमें शामिल हैं। अब एक और नई घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट से कैसे बचें?

  • एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर तिलक सुवर्णा मुताबिक, अगर आपकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है और आप जिम जाना शुरु कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप सबसे पहले किसी कार्डियोलॉजिस्ट से अपनी जांच करवाएं या स्ट्रेस टेस्ट करवाएं।
  • अगर आपको वर्कआउट के समय सीने में दर्द है या सांस लेने में तकलीफ या हल्का सिर दर्द महसूस होता है तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
  • किसी भी तरह की एक्सरसाइज को बहुत अधिक करने से बचना चाहिए। हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए मॉडरेट एक्सरसाइज काफी अच्छा है।
  • वर्कआउट के दौरान खुद को सही तरीके से हाइड्रेट रखें और भरपेट जिम जाने से बचना चाहिए।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source