'9 मंथ्स' पर पेरेंटिग स्किल्स सिखाएंगे तुषार कपूर

'9 मंथ्स' में नवजात शिशु के पहले साल में उसके ख्याल रखने के बारे में चर्चा की जाएगी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 28, 2018 4:48 PM IST

आईवीएफ और सरोगेसी के जरिए पिता बन चुके अभिनेता तुषार कपूर वेब सीरीज़  '9 मंथ्स' में काम करने वाले हैं। खास बात यह कि इस वेब सीरीज़ में वे  बच्चे के लालन-पालन से जुड़ी टिप्स और स्किल्स के बारे में बात करेंगे और अपने अनुभव  साझा करेंगे।  एक बयान में कहा गया है कि तुषार श्रृंखला के दूसरे सत्र में दिखेंगे, जो मंगलवार को समाचार पोर्टल फर्स्ट पोस्ट पर लॉन्च की गई।

'9 मंथ्स' माता-पिता के लिए एक व्यापक मार्गदर्शिका है और इसमें नवजात शिशु के पहले साल में उसके ख्याल रखने और उससे जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में चर्चा की जाएगी।

तुषार के अलावा, दूसरे सत्र में अभिनेत्री अमृता रायचंद और आदित्य तिवारी भी गेस्ट अपीयरेंस करते दिखेंगे।

इस सीरीज़ में सितारे अपने निजी अनुभवों को पीडियाट्रिशियन्स,   साइकाइट्रिस और न्यूट्रिशनिस्ट जैसे विशेषज्ञों के साथ साझा करेंगे, और हर सवालों के जवाब देंगे, जिनके बारे में जानना किसी भी नए माता-पिता के लिए काम का होगा।

स्रोत :IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source