Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पाचन तंत्र रहता है खराब आज से ही आजमाएं ये 4 सूप

पाचन तंत्र ठीक न हो तो लोगों गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या होने लगती है। जब सही से खाना नहीं पचता तो शरीर को बराबर पोषक तत्व भी नहीं मिलते हैं।

पाचन तंत्र रहता है खराब आज से ही आजमाएं ये 4 सूप
4 सूप जो दूर करते हैं पेट की हर समस्या। © Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 25, 2018 6:59 PM IST

पाचन तंत्र की समस्या हर किसी को होती ही रहती है। गलत खान-पान, अनियमित जीवनशैली की वजह से पाचन तंत्र में कई तरह की परेशानियां आती ही रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन्हीं खान-पान के कुछ तरीके आपके पाचन तंत्र को बेहतर कर सकते हैं। पाचन तंत्र ठीक न हो तो लोगों गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या होने लगती है। जब सही से खाना नहीं पचता तो शरीर को बराबर पोषक तत्व भी नहीं मिलते हैं। अगर आपको भी इस तरह की कोई परेशानी है तो हम यहां 4 ऐसे सूप के बारे में बता रहे हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। बेहतर पाचन तंत्र से आप अपने आप को हेल्दी व फिट रख सकते हैं।

नींबू, धनिए और सब्जियों का सूप

नींबू में विटामिन सी होता है जो कि इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए पैन में तेल गर्म करें व 2 चम्मच अदरक और 2 चम्मच हरी मिर्च डालकर तलें। आप इसमें स्वादानुसार सब्जियां भी काट कर डाल सकते हैं। अब दो कप वेजिटेबल स्टॉक, एक चम्मच नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिलाएं और इसे 3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें कटा हुआ धनिया डालकर इस सूप का सेवन करें।

Also Read

More News

कद्दू और जीरे का सूप

कद्दू पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। कद्दू में विटामिन ए, सी और ई होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। आधा कप पीला कद्दू, एक प्याज, दो हरी मिर्च, एक अदरक का टुकड़ा, आधा चम्मच भुना हुआ जीरा और दो कप पानी लेकर इसे प्रेशर कुकर में डालकर 10 मिनट तक पकाएं। बाद में इसे अच्छे से मिक्स कर लें व सूप का सेवन करें।

ये भी पढ़ेंः 5 लक्षण जो बताते हैं शरीर में हो रही है इस पोषक तत्व की कमी।

गाजर और अदरक का सूप

पेट में गैस जैसी समस्या दूर रखने के लिए गाजर और अदरक बेहद फायदेमंद है। गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, वहीं दूसरी तरफ अदरक में फायटोन्यूट्रीन्ट्स के साथ एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। सूप बनाने के लिए पानी गर्म करें और इसमें 2 गाजर काटकर व 2 चम्मच अदरक का रस डालें। इसमें थोड़ा नमक डालकर इसे धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक पकाएं और बाद में इसे अच्छे से मिक्स करके जूस व सूप की तरह पीएं।

ये भी पढ़ेंः सप्ताह में एक दिन दही तो एक दिन पनीर क्यों है जरूरी ?

आलू व सौंफ का सूप

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खाने के बाद अगर आप सौंफ चबाते हैं तो भी पेट संबंधी कोई दिक्कत नहीं आती। इसके अलावा पेट की सूजन, एसिडिटी व सीने की जलन से राहत मिलती है। आप इसका सूप भी तैयार कर सकते हैं। एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें 2 चम्मच सौंफ, 1/4 कप कटी हुई गाजर व आलू और तेजपत्ता डालें। इसके बाद नमक और काली मिर्च डालें। सब्जियों को गलने तक बनाएं फिर सूप पीएं।

About the Author

... Read More