Covid-19 Infection: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना के बाद न्यूमोनिया से पीड़ित, AIIMS में किया गया भर्ती

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ( Trivendra Singh Rawat) को सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती कराया गया है, क्योंकि देहरादून में होम आइसोलेशन में रहने के दौरान उनके सीने में संक्रमण का प्रभाव बढ़ गया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 28, 2020 5:27 PM IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कोरोना इंफेक्शन के इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि,  कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आने वाले राजनेताओं में रावत का नाम भी शामिल हो गया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) के अनुसार, 18 दिसंबर को कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए जाने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ( Trivendra Singh Rawat) को सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती कराया गया है, क्योंकि देहरादून में होम आइसोलेशन में रहने के दौरान उनके सीने में संक्रमण का प्रभाव बढ़ गया। इसकी जानकारी सूत्रों ने आईएएनएस को दी।

न्यूमोनिया से भी पीड़ित थे रावत

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री को न्यूमोनिया हो गया, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। इससे पहले, रावत को बुखार की शिकायत के बाद रविवार को देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां के डॉक्टरों द्वारा की गई जांच से पता चला है कि रावत के सीने में संक्रमण फैल रहा है। बाद में डॉक्टरों की सलाह के बाद रावत को सोमवार को एम्स दिल्ली ले जाया गया।

18 दिसंबर को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था।

(स्रोत -आईएएनएस, एवाईवी/एएनएम)

फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद दिल्ली में बच्चों को मिल सकती है कोविड-19 वैक्सीन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान

Covid-19 Live Updates: भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 1,01,87,850 अब तक 1,47,622 लोगों की मौत

Year Ender 2020: इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स जिनका कोरोना महामारी में हेल्दी रहने के लिए किया गया सबसे ज्यादा सेवन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source