Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पूरी दुनिया को परेशान करने वाले कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर कोई जहां कोरोना वैक्सीन आने का इंतजार कर रहा है लेकिन हाल ही में वैक्सीन आने के बजाय कोरोना वैक्सीन से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल ब्राजील में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रोजेनिका की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में एक वॉलंटिअर की मौत हो गई है। ब्राजील में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में चल रहा था, लेकिन इस दौरान एक वॉलंटिअर की मौत हो गई। हालांकि ब्राजील की हेल्थ एजेंसी एनविसा ने बुधवार को घोषणा की कि यह ट्रायल जारी रहेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वाला वॉलंटिअर एक 28 साल का डॉक्टर था जो इस कोरोना महामारी में फ्रंट लाइन में काम कर रहा था। हालांकि वॉलंटिअर की मौत वैक्सीन के कारण नहीं हुई है इसलिए वैक्सीन का ट्रायल नहीं रोका जाएगा। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ऑक्सफर्ड के वैज्ञानिकों ने कहा है कि वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर जरा भी संदेह नहीं है। इसलिए वैक्सीन पर काम जारी रहेगा। मरने वाला वॉलंटिअर ब्राजील का ही है। भारत में इस वैक्सीन का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट में किया जा रहा है।
ऐसा नहीं है कि ब्राजील से यह पहला मामला सामने आया है बल्कि इससे पहले ऐसा ब्रिटेन में भी हो चुका है। ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैक्सीन परीक्षण को रोकना पड़ा था। उस दौरान एक वॉलंटिअर वैक्सीन के साइड इफेक्ट के चलते बीमार हो गए थे। हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि जब इस तरह के ट्रायल होते हैं तो मौजूद लोगों में किसी को साइड इफेक्ट का होना सामान्य है।