रेप के आरोपी तरुण तेजपाल मामले में गोवा अदालत में कार्यवाही शुरू

साल 2013 में एक लड़की ने आरोप लगाया था कि तेजपाल ने उसके साथ गंदी हरकत की।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 16, 2018 5:52 PM IST

गोवा की एक अदालत में गुरुवार को तहलका के प्रधान संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ दुष्कर्म मामले की सुनवाई बंद कैमरे में शुरू हुई, जहां अदालत में पीड़िता के बयान को रिकार्ड किया गया।

मीडिया को अदालत में प्रवेश से मनाही थी। मामले से जुड़े एक वकील ने कहा कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय पॉल ने पीड़िता के बयान को रिकार्ड करना शुरू कर दिया है।

वकील ने कहा, "बयान की रिकॉर्डिग आज दिन के अंत तक हो जाने की उम्मीद है।"

तेजपाल ने यहां की मपुसा न्यायिक परिसर में प्रवेश करने से पहले पत्रकारों से कहा, "सच्चाई जल्द बाहर आएगी।"

वर्ष 2013 में तहलका के प्रधान संपादक तेजपाल की एक सहयोगी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पत्रिका द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में गोवा के एक पांच सितारा रिसॉर्ट के लिफ्ट में तेजपाल ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

एफआईआर के आधार पर, तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया था और जमानत पर रिहा होने से पहले उसे पुलिस व न्यायिक हिरासत में करीब एक वर्ष तक रहना पड़ा था।

तेजपाल ने बाद में पत्रिका के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था।

स्रोत्र: IANS Hindi.

चित्र: File Photo.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.