वापस यौवन पाने की लालसा में महिला जननांग का उपचार खरतनाक

महिला जननांग के इलाज करने से जुड़े इन उपकरणों के इस्तेमाल से योनि में जलन, जख्म और संभोग के समय पीड़ा का अनुभव होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 6, 2018 9:23 AM IST

महिला जननांग का चिकित्सा उपचार कर वापस जवानी पाने की लालसा खतरनाक साबित हो सकती है। अमेरिकी खाद्य एवं औषध प्रशासन (एफडीए) ने वेजाइनल रिजुवनेशन (योनि का कायाकल्प) चिकित्सा को नुकसानदेह बताया है। अमेरिकी विनियामक ने पाया है कि कई कंपनियां महिला जननांग का इलाज करने से जुड़े उपकरण बाजार में ला रही हैं। ये कंपनियां मेनोपॉज, पेशाब मार्ग से संबंधित असंयत और यौन-क्रिया संबंधी विकार के लक्षणों का उपचार करने का दावा करती हैं।

इस प्रकिया में लेजर का इस्तेमाल करके और अन्य ऊर्जा संबंधी उपकरणों से योनि के ऊतकों को या तो नष्ट कर देते हैं या फिर उनको नया आकार प्रदान करते हैं।

एफडीए कमिशनर स्कॉट गोटलीब ने कहा, "इन उत्पादों से गंभीर खतरा पैदा होता है और इस उद्देश्य से इनका उपयोग होने का कोई सबूत नहीं मिलता है। हमें बड़ी चिंता है कि महिलाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।"

एफडीए ने पाया है कि इन उपकरणों के इस्तेमाल से योनि में जलन, जख्म और संभोग के समय पीड़ा का अनुभव होता है।

स्रोत- IANS Hindi.

चित्रस्रोत-Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source