
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 12, 2020 12:00 AM IST
Covid-19 Treatment: जानें, क्या है स्पेशल ड्रग कॉम्बो जिससे जल्दी ठीक हो रहे हैं कोरोना के मरीज।
Covid-19 Treatment: कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार देश और दुनिया में बढ़ती जा रही है। शनिवार के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में 4 मिलियन से भी ज्यादा लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 280,000 लोग इस जानलेवा वायरस से लड़ते हुए अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं एक्टिव केसेज की बात करें तो दुनियाभर में अब भी 2.4 मिलियन एक्टिव केसेज हैं। अभी भी कई देशों में उन लोगों की जांच नहीं हो रही है, जो माइल्ड कोविड-19 के मरीज हैं या जिनमें लक्षण बिल्कुल (Asymptomatic) भी नजर नहीं आ रहे हैं।
हालांकि, दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार में जबरदस्त प्रगति देखी गई है और संभवत: आने वाले वर्षों में कोरोना के मरीजों का इलाज करना और भी आसान हो जाएगा, क्योंकि दुनिया भर के वैज्ञानिक कोविड-19 वैक्सीन को तैयार करने में लगे हुए हैं। और हर किसी को कोरोना के वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार भी है। हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कुछ स्पेशल ड्रग्स को एक साथ मिलाकर कोरोना के मरीजों का इलाज करना आसान हुआ है। इन ड्रग्स के जरिए मरीज पहले की अपेक्षा जल्दी ठीक हो रहे हैं।
एक अध्ययन में 1,000 से अधिक लोगों को शामिल किया गया। इन लोगों को रेमडिसिविर (Remdesivir) ड्रग दिया गया और इसके जरिए इनके ठीक होने का समय 15 दिनों से घटकर 11 दिन हो गया। इसे COVID-19 के उपचार में एक बेहतर थेरेपी बताई जा रही है। हालांकि, यह ड्रग पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है, तो सिर्फ रेमडिसिविर से इलाज करना संभव नहीं होगा। यह दवा मृत्यु दर को भी कम नहीं कर सकता है, इसलिए इसे अतिरिक्त दवाओं की आवश्यकता होगी। रक्त को पतला करने वाली दवाएं कोविड-19 (COVID-19) की जटिलताओं और मृत्यु के जोखिम को कम कर सकते हैं, जैसा कि एक अन्य अध्ययन द्वारा दर्शाया गया है। फिलहाल ये सभी कोविड-19 थेरेपी से जुड़ी जानकारियां हैं, जिस पर काम चल रहा है।
अब, जो एक नई कोरोनावायरस ट्रीटमेंट के बारे में पता चला है, जो वाकई मरीजों पर काम कर रही है, वह ट्रिपल-ड्रग कॉम्बो का, जिसके जरिए माइल्ड और मॉडरेट केसेज अद्भुत तरीके से जल्दी ठीक हो रहे हैं।