... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 11, 2020 1:08 PM IST
How long will the coronavirus known World Health Organization tips
Coronavirus Protection Tips: कोरोना वायरस (Coronavirus infection) का प्रकोप धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। इस वायरस की वजह से लोगों में खौफ इतना ज्यादा फैल चुका है कि लोग अपनी यात्रा करने से भी डर रहे हैं। इस वायरस को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है। हाल ही वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कहा था कि बहुत ज्यादा क्लोज रहने वाले या फिर एक-दूसरे से सामान शेयर करने से कोरोना वायरस की संभावना को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता है। (Coronavirus Protection Tips in hindi)
इसके साथ ही चीन की तरफ से इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि यह वायरस ह्यूमन टू ह्यूमन ट्रांसफर होता है। अत: यात्रा करने के दौरान हमें कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। (Coronavirus Prevention and risks) चलिए जानते हैं यात्रा के दौरान किन बातों का रखें ख्याल-
कोरोनो वायरस के बारे में साफ कहा गया है कि यह मीट और खासतौर पर सी-फूड खाने से फैला वायरस है। वैज्ञानिकों की ओर से भी कहा जा चुका है कि यह वायरस आमतौर पर पशुओं में पाया जाता है। इसलिए जब भी आप बाहर यात्रा करें, तो मीट खाने से बचें। खासतौर पर सी फूड को बिल्कुल ना कर दें।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी अपना परामर्श जारी किया है। इसमें सभी देशवासियों को सुझाव दिया गया है कि अगर आप किसी बाहर देश खासतौर पर चीन की यात्रा करते हैं, तो वहां के सी फूड औ मीट के सेवन से बचें। इसके साथ ही मी मंडियां जाने से भी बचें।
अगर आप मीट खाने के शौकीन हैं, तो किसी भी देश की यात्रा के दौरान कच्चा मीट या फिर अधपका मीट खाने से बचें। कच्चा मीट कोरोना वायरस के फैलने की संभावना को और अधिक बढ़ा देता है। (diet tips to follow during Coronavirus outbreak)