
Also Read
Omicron Variant Covid News in Hindi: भारत के कुछ राज्यों में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और राजस्थान शीर्ष पर हैं। इन राज्यों में ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के भी मामलों में इजाफा हो रहा है। अब तक ओमीक्रोन के कुल मामलों की बात करें तो देश में कुल 97 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि राजधानी दिल्ली में 10 नए मामले सामने आए हैं और 10 लोगों को छुट्टी मिल गई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि भारत में ओमीक्रोन से मरने की सूचना अभी तक नहीं आई है।
बता दें कि भारत में एक तरफ जहां कोरोनावायरस (Covid-19)के कुल मामलों में कमी देखी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना के नए ओमीक्रोन वेरिएंट से विशेषज्ञों और नागरिकों की चिंता बढ़ गई है। देश में आज यानी शुक्रवार तक ओमीक्रोन के कुल 97 मामले सामने आ चुके हैं।
10 new cases of #OmicronVariant reported in Delhi, taking the total number of cases of the variant here to 20. A total of 10 people, out of these 20, have been discharged: Delhi Health Minister Satyendar Jain
(File photo) pic.twitter.com/hCPDrlpv7N — ANI (@ANI) December 17, 2021
महाराष्ट्र में अब तक ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा 32 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद से महाराष्ट्र सरकार ने 31 दिसंबर तक राज्य में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं दिल्ली में अब तक ओमीक्रोन के कुल 20 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में ओमीक्रोन वेरिएंट के 10 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संख्या 20 हो गई है, इनमें से 10 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। बाकी 10 लोगों का उपचार चल रहा है।
नवंबर 2021 में पहली बार 2 देशों से शुरू हुआ कोरोनावायरस का नया ओमीक्रोन वेरिएंट कुछ ही दिनों में दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। जानकारों का कहना है कि मनुष्यों में ओमीक्रोन संस्करण डेल्टा के मुकाबले 70 गुना ज्यादा फैलता है।
कुल मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 7 हजार 447 नए मामले सामने आए हैं जबकि 7 हजार 886 लोग स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। वहीं 391 लोगों की कोरोना से मरने की भी सूचना है। इन नए आंकड़ों को मिला दे तो देश में अब तक संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3.47 करोड़ से ज्यादा हो गई है।