
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : May 12, 2022 9:32 AM IST
हम में से ज्यादातर लोग ब्रश करने के बाद अपने टूथब्रश को बॉथरूम में ही गीला छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपकी ये आदत आपको बीमार बना सकती है? तो, आपको जान कर हैरानी हो सकती है कि आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले टूथब्रश असल में आपको बीमार (toothbrush can make you sick) बना सकते हैं। जी हां, ब्रश करने के बाद टूथब्रश को ऐसे ही गीला रख देने से इस पर में बग आ सकते हैं और इनके अंडे, पॉटी और पेशाब आपके टूथब्रश पर हो सकता है। इसके अलावा आपके टूथब्रेश पर हजारों बैक्टीरिया और जर्म्स भी हो सकते हैं जो कि नजाने कितनी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने टूथब्रश के सही इस्तेमाल को लेकर कुछ गाइडलाइन्य जारी की है, जो बताती है कि आपको अपना टूथब्रश कैसे इस्तेमाल करना चाहिए और इसकी साफ-सफाई को लेकर किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। लेकिन उससे पहले जानते हैं टूथब्रश के कारण होने वाली बीमारियां।
बिना सोचे-समझे अपने टूथब्रश को खुले में और उसी टॉयलेट वाले बाथरूम में रखने से बैक्टीरिया और अन्य छोटे रोगाणुओं इसे ढक सकते हैं। फिर ये बैक्टीरिया आपके मुंह में आ सकते हैं। इससे आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। जैसे कि
-मसूड़े की बीमारी हो सकती है।
-बार-बार मुंह में अल्सर या कहें कि मुंह में छाले हो सकते हैं।
-ओरल कैंसर हो सकता है।
-ओरल इंफेक्शन हो सकता है।
-हरपीज, हेपेटाइटिसऔर एचपीवी जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।
मुंह लाखों अच्छे कीटाणुओं का घर भी है। ऐसे में टूथब्रश बैक्टीरिया इसे असंतुलित करके हमें धीमे-धीमे बीमार बना सकता है। इस इंफेक्शन से बचने के लिए CDC ने एक सामान्य सिफारिशये है कि ब्रश करने के बाद अपने टूथब्रश को नल के पानी से अच्छी तरह से धो लें और उसके बाद कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे कि
-टूथब्रश कभी भी किसी के साथ शेयर ना करें।
-टूथब्रश को धोने के बाद भी उन पर कीटाणु हो सकते हैं जो संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकते हैं इसलिए ब्रश करने के बाद, अपने टूथब्रश को नल के पानी से तब तक धोएं जब तक वह पूरी तरह से साफ न हो जाए, इसे हवा में सूखने दें और इसे सीधा करके रखे।
- अगर एक ही होल्डर में एक से अधिक ब्रश रखे हैं तो उन्हें एक दूसरे को छूने न दें।
-आपको टूथब्रश को माउथवॉश में भिगोने की ज़रूरत नहीं है, जो वास्तव में सही परिस्थितियों में कीटाणु फैला सकते हैं।
-टूथब्रश को ढकने या बंद कंटेनर में रखने से बचें, जिससे बैक्टीरिया का विकास हो सकता है।
इसके अलावा अपने टूथब्रश को हर 3 से 4 महीने में बदलें या इससे पहले कि ब्रिसल्स खराब हो जाएं। ऐसा इसलिए है क्योंकि खराब हो चुका टूथब्रश भी आपके ओरल हेल्थ के लिए सही नहीं है।