जीभ के धब्बे देते हैं बीमारी का संकेत, अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे

जीभ में होने वाले बदलाब आपके शरीर में किसी बीमारी के होने का संकेत भी देते हैं ।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 22, 2018 6:24 PM IST

जीभ भोजन को चबाने और निगलने में आसान बनाती है। इसकी सहायता से ही हम स्वाद का अनुभव कर पाते हैं । जीभ की ऊपरी सतह पेपिला और स्वाद कलिकाओं से ढकी होती है। जीभ का दूसरा कार्य है स्वर नियंत्रित करना। यह संवेदनशील होती है और लार द्वारा नम बनी रहती है, साथ ही इसे हिलने-डुलने में मदद करने के लिए इसमें बहुत सारी तंत्रिकाएं तथा रक्त वाहिकाएं मौजूद होती हैं। इन सब के अलावा, जीभ दातों की सफाई का एक प्राकृतिक माध्यम भी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीभ में होने वाले बदलाब आपके शरीर में किसी न किसी बीमारी के होने का संकेत भी देते हैं । आपकी जीभ यदि आवश्यकता से ज्यादा लाल है तो इसका संकेत यह है कि आपके पाचन तंत्र में कुछ गड़बड़ी है। अगर आपकी जीभ पर काले धब्बे हैं तो समझें कि खून आपके टीशु में पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है । लेकिन इससे ज्यादा घबराना नहीं है क्योंकि कई ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जिनका इस्तेमाल कर इन सब से छुटकारा पाया जा सकता है । जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में ।

अनानास

अनानास जितना ज्यादा खाने में अच्छा लगता है उससे कहीं ज्यादा यह लाभकारी है । इसमें ब्रोमलेन एंजाइम होता है जो जीभ से काले धब्बों को दूर करने में हमारी मदद करता है। साथ ही यह डेड स्किन सेल्स से भी छुटकारा दिलाता है । आप कुछ दिन बस अनानास खाकर देखें इससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा ।

अदरक का प्रयोग

आप बस इसके टुकड़ों को धब्बों पर कुछ देर के लिए लगाएं और इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक जारी रखें इससे काले धब्बे अपने आप दूर होने लगेंगे ।

नीम की पत्ती

हमेशा से ही नीम कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हुआ है और इसका कारण है इसमें पाया जाने वाला तत्व जो बैक्टीरियल इन्फेक्शन को दूर करता है । इसके लिए  नीम की पत्ती को पानी में उबालें और पानी गुनगुना होने के बाद उससे कुल्ला करें ।

एलोवेरा

एलोवेरा कई तरह की बीमारियों के इलाज के दौरान काम में लाया जाता है और स्किन के लिए भी यह काफी ज्यादा लाभकारी है । इसके जेल को स्पॉट वाली जगह पर लगा सकते हैं या इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं ।

दालचीनी और लौंग

हम जिस दालचीनी और लौंग का प्रयोग अपने घरों में करते हैं वो भी काफी ज्यादा फायदेमंद होती है, दालचीनी के दो टुकड़े और चार लौंग लें इसके बाद इन्हें पानी में कुछ देर के लिए उबालें । इसके बाद इसे ठंडा होने दें और पानी से गरारे करें इससे आपके काले धब्बे धीरे-धीरे दूर होने लगेंगे ।

चित्रस्त्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source