आपकी इन 3 गलतियों की वजह से आपके बच्चे को हो सकता है Tomato Fever! ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां

इस बीमारी के फैलने के पीछे की सबसे बड़ी वजह आपकी ही कुछ गलतियां बताई जा रही हैं। आइए जानते हैं आपकी कौन सी गलतियां आपके बच्चे को टोमाटो फीवर का शिकार बनी सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 17, 2022 1:08 PM IST

कोरोनावायरस के साथ पहले फ्लू और अब टोमाटो फ्लू (Tomato flu) ने लोगों को परेशान करना शुरू दिया है। दक्षिण भारतीय के केरल राज्य के कोल्लम जिले में टोमाटो फीवर के तेजी से बढ़ते मामले एक चिंता का विषय बना हुए हैं। इस बुखर से अब तक 5 साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। हालांकि मौजूदा वक्त में इस बुखार के कारणों की ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन इसके मामलों को कंट्रोल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीमारी के फैलने के पीछे की सबसे बड़ी वजह आपकी ही कुछ गलतियां बताई जा रही हैं। आइए जानते हैं आपकी कौन सी गलतियां आपके बच्चे को टोमाटो फीवर का शिकार बनी सकती हैं।

टोमोटो फीवर से बचने के लिए न दोहराएं ये गलतियां

1-सुरक्षित दूरी बनाएं रखें

टोमाटो फ्लू एक संक्रामक रोग है, जो सिर्फ छूने से भी फैल सकता है। इसलिए अगर आपके आस-पास कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद है, जो इस बीमारी से जूझ रहा है तो आपको उससे दूरी बनानी चाहिए। आपको खासकर अपने बच्चे को उस मरीज के करीब नहीं जाने देना चाहिए। ये गलती आपके बच्चे के लिए घातक सिद्ध हो सकती है।

2-स्वच्छता का ध्यान रखें

अपने घर के अंदर और आस-पास साफ-सफाई रखें। अगर आपके बच्चे के शरीर पर रैशेज पर हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका बच्चा उसे खुजाए न। अपने हेल्दी बच्चों को संक्रमित मरीजों से दूर रखें और उनकी चीजों को न छूने की सलाह दें। इसके अलावा गर्मियों के दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें। आप फ्रूट जूस पीते रहें और अपने शरीर को हाइड्रेट रखें।

3-घरेलू नुस्खों से बचें

टोमाटो फीवर के लक्षण को पहचानें और उनके दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ये लक्षण हैंः

1-स्किन पर लाल रंग के चकत्ते

2-स्किन पर खुजली

3-नाक का बहना

4-जोड़ों में दर्द

5-तेज बुखार

6-पेट में दर्द

7-उल्टी

8-खांसी

9-शरीर में दर्द

10- छींक आना

11-दस्त

12-थकान

इस बात का खास ख्याल रखें कि भूलकर भी इस फ्लू में घरेलू नुस्खों को न आजमाएं

बच्चों को सिखाएं ये आदतें

अगर आपको टोमाटो फ्लू होता है तो अपने बच्चे को ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो बहुत सी समस्याएं खुद ब खुद खत्म हो जाएंगी। इसके अलावा जहां पर रैशेज हैं वहां साफ-सफाई रखें। ध्यान रखें कि उस जगह पर फिर से घाव न हो। किसी भी हालत में नाखून से न खुजाएं। ऐसा करने से संक्रमण का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source