Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
केरल में एक बार फिर टोमेटा फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। यहां इस फ्लू के कारण बच्चों को बुखार (tomato fever) हो गया है। बता दें कि फिलहाल जो मामला सामने आया है उसमें एक बच्चा जो कि केरल के कोल्लम शहर (tomato flu kerala) का रहने वाला है, उसमें इस फ्लू के लक्षण नजर आए हैं। रिपोर्ट की मानें तो, फिलहाल कोल्लम के एक छोटे से हिस्से में ये वायरस है, लेकिन आगे चल कर ये फैल सकता है। वहीं, तेलंगाना में भी एक 5 साल के बच्चे में टोमेटो फ्लू के लक्षण मिले हैं और उसे बुखार है जिसे डॉक्टर टोमैटो फीवर बता रहे हैं। स्थानीय डॉक्टर के अनुसार इस बच्चे के पूरे शरीर पर लाल रैशेज हैं, नाक बह रही है और इस बच्चे को तेज बुखार भी है। फिलहाल इसमें टोमैटो फ्लू के दूसरे लक्षणों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
बता दें कि टोमेटो फ्लू एक वायरल फ्लू है जो कि तेजी से फैल भी सकता है। ऐसे में केरल के अधिकारियों ने आम लोगों को चेतावनी दी है कि वे इस फ्लू को लेकर सतर्क रहें और जैसे ही किसी में इसके लक्षण नजर आएं स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र को जानकारी दें और फिर ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाएं। जबकि कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि राज्य में अब तक संक्रमण के 80 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले, मई में, स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के लोगों को टोमेटो फ्लूको लेकर चेताया था।
तेलंगाना में जिस 5 साल के बच्चे में टोमेटो फ्लू के लक्षण नजर आए हैं वो शारीरिक रूप से काफी कमजोर है और इसलिए कहा जा रहा है कि कंमजोर इम्यूनिटी वाले बच्चों में टोमेटो फ्लू के मामले बढ़ सकते हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि फ्लू ने लोगों को डरा दिया था क्योंकि इसने 5 साल से कम उम्र के बच्चों की कमजोर आबादी को प्रभावित किया है।
बता दें कि इस बीमारी को टोमेटो फ्लू और टोमेटो फीवर इसलिए कहा गया है क्योंकि संक्रमित व्यक्ति के शरीर पर अक्सर लाल रंग के छाले हो जाते हैं, जो टमाटर के आकार के होते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो, ये एक वायरल फ्लू है जो कि कमजोर इम्यूनिटी वाले बच्चों को अपना निशाना बनाता है। टोमेटो फ्लू के लक्षणों की बात है, इसकी चपेट में आने पर बच्चे की त्वचा पर लाल दाने और चक्कते हो जाते हैं। इसमें जलन, खुजली, बुखार और गंभीर रूप से डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं।