
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Updated : November 9, 2025 11:25 AM IST
Smoking Chodne ke Liye Helpline Number : हर साल नवंबर महीना वैश्विक स्तर पर World Lung Cancer Awareness Month के रूप में मनाया जाता है। इस महीने का मकसद फेफड़ों के कैंसर के बढ़ते मामलों के प्रति लोगों को जागरूक करना और धूम्रपान जैसी घातक आदतों से दूर करना है। भारत में फेफड़ों के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है स्मोकिंग। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल करीब 80 लाख लोग स्मोकिंग से जुड़ी बीमारियों के कारण अपनी जान गंवाते हैं। इनमें से लगभग 70% मौतें लंग कैंसर (Lung Cancer), सीओपीडी और हार्ट डिजीज से होती हैं।
इसलिए स्मोकिंग को छोड़ना बहुत जरूरी है। स्मोकिंग छोड़ने के दौरान कई तरह के चैलेंज आते हैं। इन चैलेंज को दूर करने के लिए लोग दोस्त और परिवार से मदद लेते हैं। लेकिन हर बार ये संभव नहीं होता है। स्मोकिंग छोड़ने वाले लोगों को अक्सर जजमेंट का सामना करना पड़ता है। अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य धूम्रपान छोड़ना चाहता है, तो चिंता न करें। भारत सरकार और कई हेल्थ संस्थाओं ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और डिजिटल सपोर्ट सिस्टम शुरू किए हैं, जो आपको प्रोफेशनल गाइडेंस और काउंसलिंग देते हैं। इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं स्मोकिंग छोड़ने के लिए किन हेल्पलाइन नंबर (Helpline no for Quit smoking) आप मदद ले सकते हैं।
1.National Tobacco Quitline Service (NTQLS)
National Tobacco Quitline Service हेल्पलाइन नंबर मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर और टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा चलाई जाती है। आप 1800-11-2356 पर फोन करके काउंसलर की मदद ले सकते हैं। ये हेल्पलाइन नंबर सोमवार से शनिवार, सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चालू रहती है। इस हेल्पलाइन नंबर पर काउंसलर आपकी स्थिति समझते हैं, स्मोकिंग ट्रिगर को पहचानने में मदद करते हैं और एक पर्सनल क्विट प्लान तैयार करते हैं। National Tobacco Quitline Service की खास बात ये है कि आप हिंदी, अंग्रेजी और अन्य स्थानीय भाषाओं में एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं।
2. Quitline by Indian Cancer Society
ये हेल्पलाइन नंबर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चालू रहता है। आप 1800-22-7722 पर फोन करके टेलीफोनिक काउंसलिंग, मोटिवेशन और थेरेपी ले सकते हैं। इस सर्विस का लाभ उठाते समय अपनी बात पूरी तरह से काउंसलर के सामने रखें, ताकि वो आपकी सही मदद कर सकें।
3. mCessation Programme (mCessation App & SMS Service)
इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको मोबाइल से सिर्फ एक मैसेज करना है। आप मोबाइल पर मैसेज में QUIT लिखकर 5616115 पर SMS भेजें। इसके जरिए आपको रोजाना स्मोकिंग छोड़ने के टिप्स, मेंटली सपोर्ट और यदि आप चाहें तो काउंसलर से संपर्क का विकल्प भी मिल सकता है। ये हेल्पलाइन सर्विस National Health Mission (NHM) और World Health Organization (WHO) की साझेदारी से चलाई जाती है।
4. NATIONAL TOBACCO CONTROL PROGRAMME (NTCP)
यह प्रोग्राम भारत सरकार का एक बड़ा मिशन है जो लोगों को तंबाकू और स्मोकिंग से मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। आप इसके जरिए सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर Tobacco Cessation Centre से मदद ले सकते हैं। NATIONAL TOBACCO CONTROL PROGRAMME (NTCP) का फायदा उठाने के लिए आप अपने नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।