Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग जीत कर बनाया एक नया इतिहास , जानें उनके फिटनेस और वर्कआउट सीक्रेट्स

Neeraj chopra wins diamond league: नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। अब उन्होंन Diamond league final 2022 भी जीत ली है। जानते हैं उनकी इस शानदार फिटनेस का राज।

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग जीत कर बनाया एक नया इतिहास , जानें उनके फिटनेस और वर्कआउट सीक्रेट्स

Written by Anshumala |Updated : September 9, 2022 3:31 PM IST

Neeraj Chopra Fitness Secrets: टोक्यो ओलंपिक जैवलिन थ्रोअर चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अब लुसाने डायमंड (diamond league javelin throw) लीग भी जीत लिया है। नीरज डिमोंड ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय हैं। इस बार उन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंका। इससे पहले वे कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी कमर के चोट के कारण खेल नहीं पाए थे। पर,  इस बार उन्होंने डायमंड लीक (Neeraj Chopra wins diamond league)  खेला ही नहीं बल्कि फाइनल में भी पहुंचे और अब बेहतरीन प्रदर्शन से ये लीग जीत लिया है। नीरज व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं।

नीरज (Neeraj Chopra in Hindi) से पहले अभिनव बिंद्रा ने 13 साल पहले बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। अभिनव ने हालांकि यह स्वर्ण निशानेबाजी में जीता था। नीरज की सभी जीत और अच्छे प्रदर्शन के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, फिटनेस (Neeraj Chopra Fitness Secrets) को भी श्रेय जाता है। वे अपने गेम के साथ ही अपने फिटनेस पर भी कड़ी मेहनत किया करते हैं।

Also Read

More News

नीरज चोपड़ा का फिटनेस सीक्रेट्स (Gold Medalist Neeraj Chopra Fitness Secrets in Hindi)

नीरज चोपड़ा को ओलंपिक में यह जीत कड़ी मेहनत से प्राप्त हुई है। आज नीरज जितने फिट नजर आते हैं, इससे पहले उनका वजन काफी ज्यादा था। इसमें उनके परिवार का भी पूरा समर्थन मिला। किसी भी खिलाड़ी के लिए फिटनेस बेहद जरूरी होता है। खुद को फिट रखने के लिए नीरज ने भी अपनी सेहत और फिटनेस पर पूरा ध्यान फोकस किया। नीरज का पूरा ध्यान टोक्यो ओलंपिक जीतने पर था, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी।

ध्यान भटकाने वाली चीजों से बना ली दूरी

गोल्ड मेडल जीतने के लिए नीरज ने खुद पर फोकस करना शुरू कर दिया। परिवार से दूर रहकर सिर्फ प्रैक्टिस की, ध्यान भटकाने वाली हर चीजों से दूरी बना ली। शरीर और दिमाग से खुद को स्वस्थ, चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए तीन-चार महीने पहले से ही मेहनत करना शुरू कर दिया। घंटों मैदान में करते थे प्रैक्टिस। बॉडी को फिट रखने के लिए वर्कआउट प्रतिदिन करते हैं नीरज।

कभी हुआ करते थे फैटी ब्वॉय

23 साल के नीरज चोपड़ा हरियाणा के रहने वाले हैं। वे एक किसान के बेटे हैं। एक समय ऐसा भी था जब नीरज का अधिक वजन उनकी सिरदर्दी का कारण बना हुआ था। उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए रात-दिन कड़ी मेहनत करके खुद को फिट बनाया और ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का आपना सपना सच कर दिखाया।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

छोटी उम्र में नीरज का वजन था 80 किलो

बताया जाता है कि नीरज जब 12 वर्ष के थे, तब उनका वजन लगभग 80 किलो हुआ करता था। बचपन में वो दूध, दही, घी खूब खाया करते थे। शायद इसी कारण से उनका वजन बढ़ गया था। परिवार वालों ने उन्हें वजन कम करने की सलाह दी और फिर उनकी जिंदगी बदल गई। फिटनेस पर खूब मेहनत करना शुरू किया।

About the Author

... Read More