झारखंड में मुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व में नदी के तट पर सोमवार को नौ लाख पौधे लगाए गए। उन्होंने राज्य की सुबर्णरेखा नदी के तट पर 'नदी महोत्सव' अभियान का शुभारंभ किया। वृक्षारोपण अभियान दो अगस्त को समाप्त होगा।
दास ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज नदी के तट पर एक साथ नौ लाख पौधे लगाए गए हैं। ये मृदा अपरदन को रोकने और पेड़ों को भूजल मुहैया कराने में मदद करेंगे।"
उन्होंने कहा, "वन विभाग ने इस वर्ष 15,300 हेक्टेयर भूमि पर 2.40 करोड़ पौधे लगाने और सात हजार एकड़ वन भूमि को फिर से जीवंत करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले साल 19,700 हेक्टेयर भूमि पर 2.75 करोड़ पौधे लगाए गए थे और 4,600 हेक्टेयर वन भूमि का कायाकल्प किया गया था।"
उन्होंने लोगों से इसे एक जन आंदोलन बनाने को कहा और उनसे झारखंड को साफ और हरित बनाने के लिए अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, "पेड़ विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते जा रहे प्रदूषण से सेहत को बचाने के लिए पेड़ों का कोई विकल्प नहीं है। पेड़ रहेंगे तो ही हमारा जीवन भी रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी पेड़ों का अपना महत्व है। साल, सागवान, वन और टीक जैसे पेड़ों को लगाकर भविष्य की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं।"
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Follow us on