तंबाकू बनता है कोरोनरी हार्ट डिजीज का कारण, हर साल होती है 20% लोगों की मौत

चाहे कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में सिगरेट पीता हो, दिन में कुछ ही सिगरेट पीता हो या फिर सेकेंड हैंड स्मोकिंग (सिगरेट का धुएं) के संपर्क में भी आता हो, उसे भी हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहता है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति तंबाकू का सेवन छोड़ दें तो धूम्रपान न करने के एक साल बाद उनके हृदय रोग का खतरा 50% कम हो जाएगा।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 23, 2020 9:29 AM IST

तंबाकू का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन और न्यूकैसल ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में हर साल तंबाकू के सेवन के चलते करीब 19 लाख लोग हृदय रोग की चपेट में आते हैं और उनकी मौत होती है। इससे पता चलता है कि हार्ट डिजीज के कारण होने वाली हर 5 में से एक मौत का कारण तंबाकू का सेवन होता है। चाहे कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में सिगरेट पीता हो, दिन में कुछ ही सिगरेट पीता हो या फिर सेकेंड हैंड स्मोकिंग (सिगरेट का धुएं) के संपर्क में भी आता हो, उसे भी हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहता है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति तंबाकू का सेवन छोड़ दें तो धूम्रपान न करने के एक साल बाद उनके हृदय रोग का खतरा 50% कम हो जाएगा।

क्या कहती है स्टडी?

यह स्टडी यह भी बताती है कि स्मोकलेस तंबाकू प्रति वर्ष कोरोनरी हृदय रोग से लगभग 2 लाख मौतों के लिए जिम्मेदार होता है। ई-सिगरेट भी रक्तचाप बढ़ाता है जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग COVID-19 का खतरा भी बढ़ाते हैं। हाल ही में WHO के एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि इटली में COVID-19 से मरने वाले लोगों में 67% उच्च रक्तचाप के मरज थे जबकि स्पेन में 43% ऐसे लोगों को COVID-19 हुआ जो हृदय रोगों से जूझ रहे थे। बता दें कि तंबाकू के सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियां तो होती ही हैं साथ ही इससे कैंसर, फेफड़े की बीमारी और मधुमेह होने की संभावना भी बढ़ती है।

COVID-19 patients with heart diseases have higher chances of mortality

सरकार को क्या करना चाहिए?

डब्ल्यूएचओ के नो टोबैको यूनिट के लीड डॉ विनायक प्रसाद कहते हैं कि सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वो इस ओर काम करें और लोगों को धूम्रपान के सेवन से दूर रहने के लिए कदम उठाए। अगर आज के संदर्भ में बात ​की जाए तो अस्पतालों में जो बेड हार्ट मरीजों ने व्यस्त किए हैं या जो ट्रीटमेंट उनका हो रहा है उसकी जगह कोविड के मरीजों का इलाज हो सकता है। लेकिन यह तभी संभव हो सकता था जब इस दिशा में सरकार की ओर से पहले से कदम उठाए होते।

World No Tobacco Day

हृदय रोग को कम करने के लिए तम्बाकू नियंत्रण एक प्रमुख तत्व है। सरकार तम्बाकू उत्पादों पर कर बढ़ाकर, तंबाकू के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने और लोगों को तंबाकू छोड़ने में मदद करने के लिए सेवाओं को आगे लाकर तम्बाकू उपयोगकर्ताओं की मदद कर सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source