Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वजन कम करना है, तो हर रोज पिएं तांबे के बर्तन में पानी

तांबे के बर्तन में पानी पीना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद बताया जाता है। इससे वजन कम करने के साथ ही गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है।

वजन कम करना है, तो हर रोज पिएं तांबे के बर्तन में पानी
तांबे के बर्तन बहुत खास माने जाते हैं। बचपन से ही सुनते आए हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीने  से सेहत को फायदा होता है। इससे वजन कम होने के साथ ही कई बीमारियों से राहत मिलती है।

Written by Yogita Yadav |Published : June 12, 2019 4:11 PM IST

तांबे के बर्तन बहुत खास माने जाते हैं। बचपन से ही सुनते आए हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीने  से सेहत को फायदा होता है। भारतीय पंरपरा में कई तरह की धातुओं के इस्‍तेमाल का प्रचलन है। यहां पानी भरने के लिए अलग तरह के बर्तन इस्‍तेमाल होते हैं,  खाना बनाने के लिए अलग और खाना खाने के लिए अलग। इन अलग-अलग तरह के बर्तनों के इस्‍तेमाल का कारण है इनमें मौजूद औषधीय गुण। ऐसे ही खास बर्तन माने जाते हैं तांबे के बर्तन यानी कॉपर के बर्तन। आइए बताते हैं आपको तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे।

वजन कम होता है

इन दिनों सबसे ज्‍यादा परेशान करने वाली समस्‍या है बढ़ा हुआ वजन। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो हर रोज तांबे के बर्तन में पानी पीना शुरू करें। तांबे के बर्तन में पानी पीने से  हमारे शरीर की अतिरिक्त चर्बी के साथ-साथ हमारे वजन को नियंत्रित करने में भी मददगार होता है। तांबे को ऐंटीमाइक्रोबीयल और ऐंटीवायरल गुणों के कारण जल्द ही घावों को भरने वाला भी माना जाता है।

बचाता है हीट स्‍ट्रोक से

हाल ही में आई स्टडी में यह निकलकर आया है कि तांबे के बर्तन का पानी आपको लू से तो बचाता ही है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से  गर्मियों से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स से भी सेफ रखता है। तांबे के बर्तन में खाना और पानी पीना हमेशा से ही फायदेमंद और हेल्दी माना जाता रहा है। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग करता है।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें - बचना है खतरनाक बीमारियों से, तो किचन में इन चीजों का न करें इस्‍तेमाल

संक्रमण से बचाता है

तांबे के बर्तन में पानी पीना इसलिए भी फायदेमंद है कि इससे पेट संबंधी समस्‍याएं नहीं होती। गर्मी के दिनों में पानी से होने वाले संक्रमण भी कई तरह की बीमारियों को पैदा करते हैं। तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी इन संक्रमणों को नष्‍ट करता है। तांबे का बर्तन का पानी डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। रोजाना इसका उपयोग करने से पेट दर्द, गैस, ऐसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है। यह लीवर और किडनी को स्वस्थ रखता है।

यह भी पढ़ें - हेल्‍दी नाश्‍ता है दलिया, जानें इसके फायदे

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दर्द-ऐंठन और सूजन में आराम

तांबे में ऐंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होने देते। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी फायदेमंद होता है। अनीमिया की समस्या में भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से लाभ मिलता है।

About the Author

... Read More