... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : November 11, 2019 10:51 AM IST
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन।
पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त टीएन शेषन (TN Seshan) का 86 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। शेषन ने चेन्नई में अंतिम सांस ली। वह भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे। वह 12 दिसंबर 1990 से 11 दिसंबर, 1996 तक इस पद पर रहे। टीएन शेषन (TN Seshan Death) का पूरा नाम तिरुनेल्लाई नारायण अय्यर शेषन था।
उनके निधन की सूचना ट्वीटर पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने साझा करते हुए लिखा कि वह अपने सभी उत्तराधिकारियों के लिए एक सच्चे किंवदंती और मार्गदर्शक बल थे।
Sad to announce that Shri TN Seshan passed away a short while ago. He was a true legend and a guiding force for all his successors. I pray for peace to his soul.
— Dr. S.Y. Quraishi (@DrSYQuraishi) 10 November 2019
टीएन शेषन का जन्म 15 दिसंबर 1932 को केरल के पलक्कड़ जिले में हुआ था। इस दौरान उन्होंने भारतीय चुनाव प्रणाली में कई बदलाव किए थे। मतदाता पहचान पत्र की शुरूआत भी भारत में उन्हीं के द्वारा शुरू की गई थी।
टीएन शेषन को 1996 में मैग्सेसे अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। उनके विषय में प्रसिद्ध था,'राजनेता सिर्फ दो लोगों से डरते हैं, एक भगवान और दूसरे शेषन'।
अमिताभ बच्चन ने बिस्तर पर लेटे अपनी तस्वीर की पोस्ट, कहा शरीर अब आराम करने का दे रहा है इशारा