
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 3, 2020 1:39 PM IST
Adopting healthy habits, combined with gene homoeopathy, even later in life, can yield substantial rewards. For instance, changing from an unhealthy to a healthy lifestyle at the age of forty with a high genetic risk while incorporating gene-homoeopathy treatments could potentially increase lifespan by about 5.5 years. Gene-homeopathy aims to harmonize the body's natural healing processes with its genetic blueprint, offering a customized approach that maximizes the benefits of both lifestyle interventions and personalized genetic treatments.
Tips to take Homeopathy in hindi : कुछ लोग एलोपैथी चिकित्सका पद्धति, कुछ आयुर्वेदिक पर अधिक भरोसा करते हैं, तो कुछ लोगों को अपना इलाज होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति (Homeopathy Medicine) के जरिए ही कराने पर भरोसा होता है। ऐसा कहा जाता है कि होम्योपैथी दवाओं का असर बाकी चिकित्सा पद्धतियों के मुकाबले थोड़ी देर से होता है, लेकिन जब होता है तो यह समस्या को जड़ से भी खत्म कर देता है।
हालांकि, होम्योपैथी दवाओं के इस्तेमाल का भी कुछ नियम है। इसे कभी भी और किसी भी मात्रा में खाने से आपको लाभ नहीं होगा। इसे खाने का प्रॉपर समय और निमय होता है, जिसे चिकित्सक के द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार ही खाना चाहिए। यदि आप होम्योपैथी दवाओं के सेवन में जरा सी भी लापरवाही बरतते हैं, तो आपकी सेहत पर कोई भी पॉजिटिव असर नहीं पड़ेगा। बेहतर होगा कि होमेयोपैथी दवाओं के सेवन से पहले जाने लें ये कुछ जरूरी (How to take homeopathy medicine in hindi) बातें...
वजन घटाने के लिए होम्योपैथी कितना कारगर है ?
1 यदि आप होम्योपैथिक दवाओं का सेवन करते हैं, तो दवा लेने के बाद शीशी के ढक्कन को खुला ना छोड़ें। इन्हें धूप में या किसी भी गर्म जगह पर ना रखें। गर्म जगह पर रखने से इन दवाओं में मौजूद लिक्विड सूख सकता है और सिर्फ चीनी बच जाती है। ध्यान रहे कि लिक्विड ही इसका मुख्य पार्ट है, जो किसी भी रोग के प्रति असर दिखाती है।
2 होम्योपैथिक दवाएं लेने से पहले और बाद में नशा ना करें। नशे में मौजूद कैफीन शरीर में इन दवाओं के असर को बेअसर कर देती है।
3 होम्योपैथिक दवाओं को ढक्कन में डालकर ही मुंह में डालें। हाथ या चम्मच में लेने से इन दवाओं पर लगा लिक्विड हाथ या चम्मच में लग जाता है। इससे दवा का असर अधिक नहीं होगा।
4 जब आप होम्योपैथिक दवाएं लें, तो कम से कम 15 मिनट तक कुछ खाएं-पिएं नहीं। जूस पिएं पर अधिक चाय-कॉफी (Tea) पीने से भी बचें।