
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : January 9, 2023 11:22 AM IST
Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। पूरे उत्तर भारत में तड़के से ही कोहरा छाया हुआ है। साथ ही शीतलहर का भी कहर है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक इस ठंड से राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में ठंड की वजह से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, बिहार और राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार समेत कई राज्यों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो हो चुकी है। ऐसे में अधिकतर लोगों को ड्राइव करते समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी किसी काम या फिर ऑफिस के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो ड्राइव करते समय जरूरी बातों का ध्यान रखें। आइए जानते हैं बढ़ते इसके बारे में विस्तार से-
ठंड के मौसम में कार के अंदर और बाहर के तापमान काफी में काफी अंतर होता है। इसकी वजह से कार के शीशे पर धुंध जमा हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए ड्राइव करते समय डिफॉगर ऑन रखें। इससे दुर्घटना के खतरों से बच सकते हैं।
कोहरे का असर सबसे अधिक नेशनल हाइवे पर नजर आ रहा है। घने कोहरे की वजह से लोगों को गाड़ी चलाने में काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में हादसा होने का खतरा है। अगर आप हादसे से बचना चाहते हैं तो ड्राइव करते समय लाइट जलाकर चलें।
घने कोहरे में हादसे से बचने के लिए गाड़ी की रफ्तार धीमी करते लगें। गाड़ी की गति धीमी होने से आपकी ड्राइविंग सुरक्षित हो सकती है। साथ ही गाड़ी हमेशा एक लेन में चलाएं। बार-बार लेन न बदलें। इससे पीछे आ रही गाड़ी को कंफ्यूजन हो सकता है, जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।
कोहरे में गाड़ी चलाने वक्त वाइपर का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करने से गाड़ी के शीशे पर ओस की बूंदें एकत्रित नहीं होंगी, जिससे आप हादसे के खतरों को रोक सकते हैं।
कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। ऐसे में गाड़ी चलाते वक्त ओवरटेक करना किसी खतरे से कम नहीं है। ऐसे मौसम में गाड़ी ओवरटेक न करें। ऐसा करने से दुर्घटना होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि गाड़ियों को ओवरटेक न करें।
कोहरे में गाड़ी चलाते समय दूसरे वाहनों के बीच दूरी बनाकर चलने की कोशिश करें। दरअसल, किसी स्थिति में आपको ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ जाए, तो सामने वाले से टकराने से बच सकते है। इसलिए गाड़ियों के बीच दूरियां होना बहुत ही जरूरी है।
घने कोहरे में किसी भी हादसे से बचने के लिए अपने पास पावरफुल टॉर्च जरूर करें। यह आपको जरूरत पड़ने पर सिग्नल देने के काम आ सकता है।
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में कोहरे का कहर है। ऐसे में गाड़ी चलाते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें। ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सके।