
... Read More
Written By: Saumya Saraswat | Published : May 5, 2014 11:56 AM IST
क्या आपको गर्मियों में अधिक पसीना आता है? यदि आपका जवाब 'हां' है, तो आप निर्जलीकरण (डीहाइड्रेशन) से पीड़ित होने के खतरे में हैं।जब आप अपने शरीर से तरल पदार्थ (फ्लुइड्स) के साथ आवश्यक लवण (सॉल्ट) और खनिजों (मिनरल) की महत्वपूर्ण राशि खो देते हैं, उसे निर्जलीकरण कहते हैं। इसे नज़रअंदाज़ न करें क्योंकि यह गंभीर भी हो सकता है।
लेकिन गर्मियों के दौरान, निर्जलीकरण काफी अलग होता है। वह इसलिए क्योंकि आप बढ़ते बाहरी तापमान के परिणामस्वरुप भारी मात्रा में पसीने द्वारा बहुत से तरल पदार्थ खो देते हैं जो आप पुनः प्राप्त नहीं कर पाते। नीचे दिए गए कुछ सुझाव आपको निर्जलीकरण से बचने में मदद कर सकते हैं -
१. पर्याप्त पानी पिएं
आप इससे बचने की जितनी कोशिश कर लें, आप गर्मियों के दौरान पसीने के ज़रिये तरल पदार्थ की कुछ राशि अवश्य खोने वाले हैं। तो पर्याप्त पानी पीना सबसे पहली चीज़ होनी चाहिए निर्जलीकरण से बचने के लिए। कुछ विशेषज्ञों ने हर दिन 6-8 गिलास पानी पीने का सुझाव दिया है। लेकिन याद रखिए, हर एक व्यक्ति की द्रव आवश्यकता दूसरे व्यक्ति में अलग होती है और आपकी ऊंचाई, वज़न, शारीरिक गतिविधि और आप किस प्रकार के क्षेत्र में रहते हैं उस पर निर्भर करती है।
२. मूत्रल (डाइयुरेटिक) से बचें
मूत्रल वे खाद्य पदार्थ होते हैं जो मूत्र के उत्पादन को बढ़ाते हैं जो शरीर से तरल पदार्थ को घटाता है। प्रमुख मूत्रल कैफीन-युक्त पदार्थों जैसे कॉफी, कोला और चॉकलेट में पाए जाते हैं।
३. मसालेदार भोजन से बचें
अम्लता (ऐसिडिटी) और सीने में जलन के अलावा मसालेदार भोजन आंतरिक शरीर के तापमान को बढ़ाता है जिस से तरल पदार्थ घटते हैं। लेकिन गर्मियों में पसीना रोकने के लिए मसालेदार भोजन से परहेज करना विवादनीय है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि मसालेदार भोजन अच्छा है क्योंकि यह आंतरिक और बाहरी तापमान के बीच के अंतर को कम कर देता है और बाद में ठंडक पहुंचाता है।
४. पोटैशियम से भरपूर आहार खाएं
निर्जलीकरण सिर्फ पानी का कम होना नहीं है। पानी के साथ-साथ आप अपने शरीर से जो इलेक्ट्रोलाइट्स की एक बड़ी राशि खो देते हैं, उसकी पूर्ति करना भी ज़रूरी है। आपको पोटेशियम-युक्त खाद्य पदार्थ खाने की जरूरत है जैसे केले, अनानास, शकरकंद, नारियल पानी और आम।
५. अत्यधिक परिश्रम से बचें
तंदरुस्त रहने के लिए थोड़ी मात्रा में शारीरिक गतिविधि बेशक ज़रूरी है। लेकिन गर्मियों के दौरान अपने आप पर ज़्यादा बल डालना हानिकारक हो सकता है, अगर आप अपने आप को रेहाइड्रेट न करें तो।
६. भीतर रहें
यह निर्जलीकरण को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। सूरज की सीधी किरणे आपके अधिक पसीना छूटने का कारण है। आप अधिक पसीना बहाकर, अपने शरीर से तरल पदार्थ खोकर और निर्जलित होते हैं। इसलिए दोपहर में बहार जाने से बचें जब बाहरी तापमान अपने चरम पर होता है।
७. ढीले-ढाले और हलके रंग के कपड़े पहनें
काले रंग के कपड़े गर्मी सोख कर अधिक पसीना पैदा करते हैं जबकि कसे हुए कपड़े बाहरी ठंडक को रोकते हैं। यह ठंडक आपके आतंरिक तापमान को नियमित करने के लिए आवश्यक होती है। इसलिए धूप में बाहर जाते समय, हल्के रंगों का चयन करें, ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें।
८. योग अभ्यास करें
योग करना शिथिल होता है और उन तंत्रिकाओं (नर्व) को शांत करने की क्षमता रखता है जो बाहरी तापमान में वृद्धि के कारण अत्यधिक पसीना पैदा करती हैं।
९. सिगरेट और शराब को ना कहें
सिगरेट का धुआँ गले की परत को सूखाता है और कोशिकाओं को निर्जलित बनाता है। यह आपके मस्तिष्क की तंत्रिकाओं को प्यास न लगने का संकेत देता है।इसी प्रकार, शराब मूत्रवर्धक होती है।यह आपके गले और पेट के अंदर की कोशिकाओं को निर्जलित करती है। यह लिवर की कोशिकाओं को भी प्रभावित करती है और गंभीर निर्जलीकरण का कारण बन सकती है।
For more articles on summer health, visit our summer’s here section Follow us on Facebook and Twitter for all the latest updates! For daily free health tips, sign up for our newsletter. And to join discussions on health topics of your choice, visit our forum.