Tips to Boost Immunity: कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने दीं आयुर्वेदिक टिप्स

कोविड-19 संकट के दौरान स्वयं की देखभाल और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए आयुर्वेद के उपाय।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 31, 2020 8:23 PM IST

Tips to Boost Immunity: कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप से दुनिया भर में लोग पीड़ित है। ऐसे में शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करना शरीर को निरोगी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बेहतर इम्यूनिटी ही कोरोना वायरस की रोकथाम ही बेहतर इलाज है। हालांकि अभी तक कोविड-19 की कोई दवा नहीं बनी हैलेकिन इस समय निवारक उपाय करना अच्छा रहेगा क्‍योंकि इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। (Tips to Boost Immunity in hindi)

आयुर्वेद की मदद से कोविड-19 का करें सामना-आयुष मंत्रालय

जीवन का विज्ञान होने के नाते आयुर्वेद स्वस्थ एवं प्रसन्‍न रहने के लिए प्रकृति के उपहारों के इस्‍तेमाल पर जोर देता है। स्‍वस्‍थ जीवन के लिए निवारक उपाय संबंधी आयुर्वेद का व्यापक ज्ञान 'दिनचर्या' और 'ऋतुचर्या' की अवधारणाओं पर आधारित है। यह पादप आधारित विज्ञान है। अपने बारे में जागरूकता, सादगी और सामंजस्य से व्‍यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखते हुए उसे और बेहतर कर सकता है। आयुर्वेद शास्‍त्रों में इस पर काफी जोर दिया गया है।

आयुष मंत्रालय श्वसन संबंधी स्वास्थ्य के विशेष संदर्भ के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और निवारक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के लिए निम्नलिखित दिशानिर्देशों की सिफारिश करता है। ये आयुर्वेदिक साहित्य एवं वैज्ञानिक पत्र-पत्रिकाओं पर आधारित हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सामान्य उपाय(Tips to Boost Immunity)

  • पूरे दिन गर्म पानी पिएं।
  • आयुष मंत्रालय (#योगएटहोम #स्‍टेहोम #स्‍टेसेफ) की सलाह के अनुसार प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगासन, प्राणायाम और ध्‍यान का अभ्यास करें।
  • खाना पकाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुनजैसे मसालों के उपयोग की सलाह दी जाती है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  • प्रतिदिन सुबह 1 चम्‍मच यानी 10 ग्राम च्यवनप्राशलें। मधुमेह रोगियों को शुगर फ्री च्यवनप्राश लेनाचाहिए।
  • तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सौंठ और मुनक्‍का से बना काढ़ा/ हर्बल टी दिन में एक या दो बार लें। यदि आवश्‍यक हो तो अपने स्‍वाद के अनुसार गुड़ या ताजा नींबू का रस मिलाएं।
  • गोल्डन मिल्क- 150 मिली गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी पाउडर- दिन में एक या दो बार लें।

सरल आयुर्वेदिक प्रक्रियाएं

नाक का अनुप्रयोग-

सुबह और शाम को नाक में तिल का तेल/ नारियल का तेल या घी लगायें।

ऑयल पुलिंग थेरेपी-

1 चम्‍मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लें। उसे पियें नहीं बल्कि 2 से 3 मिनट तक मुंह में घुमाएं और फिर थूक दें।उसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें। ऐसा दिन में एक या दो बार किया जा सकता है।

सूखी खांसी/ गले में खराश के दौरान

  • ताजे पुदीना के पत्तों या अजवाईन के साथ दिन में एक बार भाप लिया जा सकता है।
  • खांसी या गले में जलन होने पर लवंग (लौंग) पाउडर को गुड़/ शहद के साथ मिलाकर दिन में 2 से 3 बार लिया जा सकता है।
  •  ये उपाय आमतौर पर सामान्य सूखी खांसी और गले में खराश का इलाज करते हैं। लेकिन लक्षण के बरकरार रहने पर डॉक्‍टर से परामर्श लेना सबसे अच्छा रहेगा।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source