Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात में खाने और सोने के बीच कितने घंटे का होना चाहिए अंतराल? जानें देर से खाने के नुकसान

परिवार के साथ खाने से परिवारिक संबंध मजबूत होता है, लेकिन देर रात में खाने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। रिसर्च के मुताबिक, देर रात खाने से कैलोरी इनटेक अधिक होती है और शरीर में खराब पोषण का बढ़ावा होता है।

रात में खाने और सोने के बीच कितने घंटे का होना चाहिए अंतराल? जानें देर से खाने के नुकसान
रात में खाने और सोने के बीच कितने घंटे का होना चाहिए अंतराल? जानें देर से खाने के नुकसान

Written by Kishori Mishra |Published : September 11, 2020 5:09 PM IST

Late Night Dinner : नियमित रूप से निर्धारित समय पर भोजन करना हेल्दी लाइफस्टाइल की निशानी होती है।  रिसर्च के मुताबिक, अगर आप समय पर भोजन करते हैं, तो यह आपके जीवनशैली को बहुत ही प्रभावित करता है। बहुत से ऐसे भारतीय हैं, जो रात देर से खाना खाना पसंद करते हैं। परिवार के साथ खाने से परिवारिक संबंध मजबूत होता है, लेकिन देर रात में खाने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। रिसर्च के मुताबिक, देर रात खाने से कैलोरी इनटेक अधिक होती है और शरीर में खराब पोषण का बढ़ावा (Late Night Dinner) होता है।

कैसे हुआ रिसर्च

इस रिसर्च में प्रतिभागियों को 4 भागों में बांटे गए थे। इसमें शोधकर्ताओं ने देखा कि कौन कितना और क्या खाते हैं। इसी आधार पर रिसर्च में शामिल होने वाले  प्रतिभागियों को न्यूट्रीएंट रिच फूड इंडेक्स के अनुसार, एक फूड डायरी दी गई और इस फूड डायरी को ही मेनटेन करने के लिए कहा है। इन फूड्स को  पोषण तत्वों और ऊर्जा स्तरों के आधार पर रैंकिंग (Late Night Dinner) करना था।

क्या पता चला रिसर्च में?

जब हमें भूख लगती है, तो पेट में चूहे दौड़ने की प्रक्रिया एक निर्धारित समय या रूटीन को फॉलो करती है और यह दिन के खत्म होने पर सबसे ज्यादा तेज होती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, पेट में चूहे दौड़ने की भावना और आपके आहार का सेवन करना दोनों ही आपके सेहत को प्रभावित करती है।

Also Read

More News

इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि शाम के दौरान खाने वाले प्रतिभागियों द्वारा दिन में 40 प्रतिशत ऊर्जा का सेवन किया। वहीं, दिन में व्यक्ति कम कैलोरी खाते हैं। इन सभी ग्रुप्स के डाइट की गुणवत्ता में भी काफी फर्क है। इसके साथ ही जो प्रतिभागी सबसे अधिक कैलोरी का सेवन करते हैं, उनका दूसरों की तुलना में कम न्यूट्रिएंट इंडेक्स  होता है।

रात में कब खाना चाहिए? 

रात में हमेशा समय पर ही भोजन करें। वैज्ञानिकों के अनुसार, रात में सोने से पहले और खाने के बीच का अंतराल कम से कम 2 से 3 घंटे का होना चाहिए। अगर आप खाते ही तुरंत सो जाते हैं, तो इससे आपका मोटापा भी काफी तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा गैस्टिक की समस्या और तमाम पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

बेली फैट कम करने के लिए खाली पेट पीएं यह हर्बल टी, जानें रेपिसी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान, तो करें ये 4 योगासन

About the Author

... Read More