प्रदूषण के कारण दिल्लीवालों की सांसों पर आया संकट, ऑफिस जाने वाले इन 3 टिप्स से करें Air Pollution से बचाव

अगर आपको भी प्रदूषण में ऑफिस जाना पड़ रहा है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ उपाय। इन्हें अपनाकर आप वायु प्रदूषण से होने वाले प्रभाव को कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : October 23, 2025 9:18 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Manisha Mendiratta

Tips for Office Going People From Protection Air Pollution : देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता और भी ज्यादा खराब हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आकंड़ों के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार में गुरुवार सुबह एक्यूआई 428 दर्ज किया गया। यह आंकड़ा 'गंभीर' श्रेणी में आता है, जो वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता (Delhi Main Air Pollution se bura hal) है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में भी कई इलाकों में एक्यूआई का यही हाल है।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेशक गंभीर स्थिति में पहुंच गया हो, लेकिन काम बंद नहीं हुआ है। ऑफिस और रोजमर्रा के काम प्रदूषण में उसी रफ्तार से हो रहे हैं। ऐसे में बीमारियों से बचाव के लिए जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, उन्हें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आपको भी प्रदूषण में ऑफिस जाना पड़ रहा है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ उपाय। इन्हें अपनाकर आप वायु प्रदूषण से होने वाले प्रभाव को कम कर सकते हैं।

1. सही समय पर सफर करने की आदत डालें

सुबह के समय ट्रैफिक और प्रदूषण का स्तर अक्सर अधिक होता है। ऐसे में कोशिश करें कि ऑफिस के लिए थोड़ा जल्दी निकलें या भीड़भाड़ वाले समय को अवॉयड करें। जितना कम आप प्रदूषित हवा के संपर्क में आएंगे, उतना ही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा।

2. मास्क का इस्तेमाल करें

वायु प्रदूषण से बचने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है सही मास्क पहनना। प्रदूषण से बचाव के लिए N95 या N99 मास्क का इस्तेमाल करें। N95 या N99 ग्रेड के मास्क हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे खतरनाक कणों को फिल्टर करने में मदद करते हैं। ऑफिस जाते समय, खासकर भीड़भाड़ वाली सड़कों या सार्वजनिक गाड़ियों में यात्रा करते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

3. एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें

ऑफिस और घर में हवा को साफ बनाए रखने के लिए बाजार में मिलने वाले एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। एयर प्यूरीफायर कमरे में मौजूद धूल, धुआं, परागकण और अन्य हानिकारक तत्वों को हटाकर हवा को साफ बनाते हैं। घर या ऑफिस में एयर प्यूरीफायर लगाने से आप कम से कम समय में साफ हवा में सांस ले सकते हैं।

4. पौधों लगाएं

ऑफिस और घर में ऐसे पौधे लगाएं जो हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं। हवा को साफ करने के लिए Areca Palm, Snake Plant, Money Plant, Aloe Vera जैसे पौधे घर और ऑफिस में लगा सकते हैं। ये पौधे कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों को सोखकर ऑक्सीजन छोड़ते हैं। यही कारण है कि इन पौधों को लगाने से हवा साफ होती है।

5. खान-पान पर ध्यान दें

वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से शरीर को बचाने के लिए मजबूत इम्यून सिस्टम होना जरूरी है। अपने खाने में विटामिन C, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फलों और सब्जियों को शामिल करें। नींबू, आंवला, संतरा, पपीता, पालक और गाजर जैसे खाद्य पदार्थ प्रदूषण से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं। रोजाना 3 लीटर पानी जरूर पिएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और बीमारियों का खतरा कम होता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source