दवाओं को डस्टबिन में फेंकना पड़ सकता है सेहत पर भारी, जानें इन्हें डिस्पोज करने के उपाय

जो दवाएं इस्तेमाल नहीं की जातीं, उन्हें डस्टबीन में फेंकने की बजाय फ्लश कर देना चाहिए, खासतौर पर उन दवाओं को जिनमें निर्देश लिखा रहता है कि ''अगर इस्तेमाल में न आए तो तुरंत फ्लश कर दें''।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 29, 2018 11:22 AM IST

अक्सर घर में पड़ी हुई दवाओं को लोग डस्टबीन में फेंक देते हैं। इस तरह की इस्तेमाल में न आने वाली दवाएं को सीधे डस्टबिन में फेंकने से बचें। आपके ऐसे करने से ये दवाएं किसी गलत हाथों में पड़ सकती हैं या फिर बच्चे भी इसके गलती से खा सकते हैं। ऐसे में एफडीए ने इन दवाओं को फ्लश करने की अनुशंसा व्यक्त की है।

एक्सपर्ट्स और अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि बेकार या इस्तेमाल में न आने वाली दवाओं को फ्लश करना चाहिए तभी ये डिस्पोज हो सकते हैं। यूएस फूड एंड ड्रग एसोसिएशन ने अनुशंसा की है कि जो दवाएं इस्तेमाल नहीं की जातीं उन्हें डस्टबीन में फेंकने की बजाय फ्लश कर देना चाहिए, खासतौर पर उन दवाओं को जिनमें निर्देश लिखा रहता है कि 'अगर इस्तेमाल में न आए तो तुरंत फ्लश कर दें।'

एफडीए की मानें तो इस तरह की दवाओं को फ्लश करने से वातावरण को कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन एफडीए की इस सलाह पर भी सवाल उठने लगे हैं। कई वातावरण संबंधित संगठनों का कहना है कि इस्तेमाल न आने वाली दवाओं को फ्लश करने की वजह से वे पानी में मिलकर जानवरों के साथ ही पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कई बीमारियों के होने का बढ़ता है खतरा

हर व्यक्ति कोई न कोई दवाओं का सेवन करता ही है। सामान्य तौर पर एक इंसान एक महीने में 2 ग्राम से 34 ग्राम तक बायोऐक्टिव कम्पाउंड्स का सेवन करता है जो फूड प्रिजर्वेटिव्स के साथ ही दवाइओं के जरिए हमारे शरीर में पहुंचता है। इन बायोऐक्टिव कम्पाउंड्स का निपटारा जब पानी में किया जाता है, तो बाद में इन्हीं की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी होने लगती हैं। ऐसे में लोगों को सही दिशा-निर्देश देना बेहद जरूरी है ताकि वे जान सकें कि इस्तेमाल में न आने वाली दवाओं को कहां और कैसे फेंकना चाहिए। ऐसा करके वातावरण के साथ-साथ इंसानों की भी जिंदगी बचाई जा सकती हैं।

यूं करें दवाओं को डिस्पोज

- दवाओं को सीधे डस्टबिन में फेंकने से बचें। उसे कचरा या कॉफी ग्राउंड के साथ मिक्स कर दें।

- इन दवाओं को चूर न करें।

- कचरे के साथ मिक्स्ड दवाओं को सील्ड बैग या कंटेनर में डालें।

- दवाओं और दवा की शीशी को फेंकने से पहले उस पर मौजूद सभी जानकारियों को हटा दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source