डायरिया से हुई तीन लोगों की मौत, जानिए इसके लक्षण और बचाव के क्या हैं उपाय

diarrhea ke lakshan : झारखंड में डायरिया की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के टिप्स

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 25, 2023 9:40 AM IST

Diarrhea symptoms and Prevention : झारखंड के तिलैया पंचायत के दो गांवों में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां के धरमपुर और घोड़ाबांध में एक युवक सहित तीन लोगों की डायरिया से मौत हो गई है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के डीसी ने प्रभावित हिस्से का दौरा किया है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि घोड़ाबांधा निवासी सारादी देवी (उम्र 60 वर्ष), धरमपुर निवासी हीरामुनी (50) और 15 वर्ष के राजेश हेम्ब्रत की मौत हो डायरिया से हुई है। मौत की इस घटना के बाद गांव के लोग काफी परेशान हैं और उनके बीच डर का महौल बना हुआ है। डायरिया एक खतरनाक बीमारी है, जो दूषित खानपान की वजह से होता है। आइए विस्तार से जानते हैं डायरिया के लक्षण और बचाव के टिप्स क्या हैं?

डायरिया के लक्षण - Symptoms of diarrhea in Hindi

डायरिया की परेशानी में दस्त के अलावा कई अन्य लक्षण शामिल हैं, जिसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

  • पेट में ऐंठन या दर्द
  • सूजन
  • जी मिचलाना
  • उल्टी करना
  • बुखार
  • मल से खून आना
  • मल में बलगम आना।
  • बार-बार मल आना, इत्यादि।

डॉक्टर को कब दिखाने की है जरूरत?

  • दो दिन से अधिक दस्त की परेशानी होना
  • डिहाइड्रेशन की समस्या होना
  • पेट में या मलाशय में दर्दहोना
  • मल में खून या काला मल आना। 
  • 102 F (39 C) से ऊपर बुखार होना

शरीर में इन लक्षणों को दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

डायरिया से कैसे करें बचाव - Preventing infectious diarrhea

  • खाना बनाने से पहले और बाद में अपने हाथों को अच्छे से धोएं। 
  • कच्चे मांस को छूने, शौचालय का उपयोग करने, डायपर बदलने, छींकने, खांसने और नाक साफ करने के हाथों को तुरंत साफ करें। 
  • ध्यान रखें कि हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से झाग बनाने तक अच्छे से क्लीन करें।
  • जब हाथ धोना संभव न हो तो हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें। 
  • हाथों में हैंड सैनिटाइज़र को हैंड लोशन की तरह लगाएं, यह सुनिश्चित करें कि दोनों हाथों के आगे और पीछे के हिस्से सैनिटाइजर से अच्छे से कवर हो गए हों। साथ ही ऐसे हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें जिसमें कम से कम 60% अल्कोहल हो।

ध्यान रखें कि डायरिया भले ही साधारण से दिखने वाली बीमारी है, लेकिन यह जानलेवा भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में शरीर में डायरिया के लक्षण दिखने पर तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source