
... Read More
Written By: Pallavi | Published : September 30, 2022 9:29 AM IST
Monkeypox In Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसा इसलिए कि इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कल 3 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही भारत में मंकीपॉक्स की संख्या अब 14 हो गई है और दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 12 हो गई है। खबरों की मानें तो, मंकीपॉक्स पॉजिटिव ये महिला 30 वर्षा की है और नाइजीरियाई है। बाकी 2 को भी इनके साथ दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) ले जाया गया। एलएनजेपी अस्पताल में फिलहाल मंकीपॉक्स के करीब पांच मरीज भर्ती हैं और सब पर इलाज के साथ सख्ती से नजर रखी जा रही है। साथ ही इनके कांटेक्ट को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, महिला को 16 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला में मंकीपॉक्स के सभी लक्षण मौजूद थे जैसे गुप्तांगों पर छाले और मवाद से भरे घाव थे। अधिकारियों के अनुसार रविवार को इस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार को, नाइजीरियाई मूल के एक अन्य संदिग्ध मंकीपॉक्स वायरसरोगी को भी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल इनकी रिपोर्ट नहीं है।
एलएनजेपी ने 16 सितंबर को दिल्ली में मंकीपॉक्स के आठवें मामले की पुष्टि की। एलएनजेपी के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार के अनुसार, दिल्ली में मंकीपॉक्स का यह आठवां मामला है, जिसमें अधिकांश मामले अफ्रीकी मूल के हैं। साथ ही मंकीपॉक्स के मरीजोंके बारे में उन्होंने कहा कि ज्यादातर मरीजों में शुरुआती लक्षण में हल्का बुखार, मुंह का छाला, जननांग का दाने, कमजोरी, त्वचा पर घाव, शरीर में दर्द और आंखों में जलन आदि शामिल हैं।
हालांकि, किसी भी मरीज के साथ कोई रिस्क फेक्टर नहीं है। अधिकांश रोगियों को हल्का बुखार है। इसलिए ज्यादा चिंता करने की बात नहीं है। हम हर बढ़ते मामले के साथ सतर्क हैं।