हजारों अस्थमा रोगियों ने शुक्रवार को 'मछली प्रसादम' लिया। यह प्रसाद 170 से अधिक वर्षों से एक परिवार द्वारा यहां वितरित किया जा रहा है। तेलंगाना आंध्र प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के मरीजों ने प्रदर्शनी मैदान में 'मछली प्रसादम' लेने के लिए कतार लगाई। बुद्धिवादियों द्वारा एक दशक पहले इसके गुणों को चुनौती दिए जाने के बावजूद लोग इस दवा के लिए कतार लगा रहे हैं। बाथिनी गौड़ परिवार के सदस्यों ने 'मृगसिरा कार्ति' को मनाने के लिए सुबह नौ बजे 'चमत्कारी दवा' को बांटना शुरू किया। 'मृगसिरा कार्ति' मानसून के प्रारंभ के प्रतीक स्वरूप मनाया जाता है।