... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 18, 2019 3:21 PM IST
योग की वजह से शरीर की कई तरह की आंतरिक परेशानी ठीक होने लगती है। योग के कुछ खास आसन हकलाने की परेशानी को हमेशा के लिए ठीक कर देते हैं। आइए जानते हैं कौन सा योगासन हकलाने को दूर करता है। ©pixabay
कई लोगों को आपने देखा होगा जो हकलाते हैं। इस परेशानी के कारण उन्हें शर्माने के साथ-साथ अंदर से कोफ्त होने लगती है। हकलाने के कारण उन्हें कई जगह परेशानी का सामना करना पड़ता है।
3 तरीके जो आपको 2 महीने में पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकते हैं।
हकलाने की समस्या बहुत कुछ तो मानसिक होती है तो बहुत कुछ गले और फेफड़े में आने वाली रूकावट की वजह से होती है। हकलाने की परेशानी से अपको अगर छुटकारा पाना है तो इसके लिए योग की ओर जाना होगा।
फैटी लीवर और पैंक्रियाज की सूजन को ठीक करता है यह जूस।
योग की वजह से शरीर की कई तरह की आंतरिक परेशानी ठीक होने लगती है। योग के कुछ खास आसन हकलाने की परेशानी को हमेशा के लिए ठीक कर देते हैं। आइए जानते हैं कौन सा योगासन हकलाने को दूर करता है।
मात्र 2 एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को 80 प्रतिशत कम देती हैं।
सिंहासन
श्वसन तंत्र की मजबूती से ऑक्सीजन सभी नस-नाड़ियों तक पहुंचता है, जिससे सांस लेने के दौरान फेफड़े पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ता। सिंहासन यही काम करता है, इसे सर्वरोगहारी आसन माना गया है। इससे रक्तसंचार बेहतर होता है, चेहरे तथा गर्दन में कोमलता आती है, हकलाहट दूर होती है और आवाज की मिठास बढ़ती है।
सिंहासन योग करने का सही तरीका
पद्मासन में बैठें. दोनों हाथ आगे की ओर रखते हुए आगे झुक जाएं।
हथेलियां मिली हुई और उंगलियों की दिशा भीतर की ओर हो।
अब सांस भरते हुए गर्दन ऊपर की ओर उठाएं और जीभ को बाहर निकालते हुए नजर ऊपर की ओर ले जाएं।
सांस छोड़ते हुए सिंह जैसी आवाज निकालें।
यह क्रिया 3 बार दुहराएं और अंत में गले की मालिश करें।