आयुष मंत्री ने कहा इस बार कई मायनों में खास होगा योग दिवस, 'योग फॉर ह्यूमैनिटी' है थीम

21 जून को मैसूर पैलेस ग्राउंड से पीएम योग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 17, 2022 7:55 PM IST

International Yoga Day 2022: वैसे तो योग दिवस आने में अभी 4 दिन बाकी हैं लेकिन देश के अलग अलग हिस्सों में इसकी तैयारी खूब जोरो शोरो से चल रही है। 21 जून को मैसूर के पैलेस ग्राउंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस 2022 समारोह का नेतृत्व करेंगे। आज यानि कि 17 जून को आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कर्टन रेजर-प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'Yoga for Humanity' को इस साल के योग दिवस की थीम बताई और कहा कि इस दिन को खास बनाने के लिए सरकार खूब बेहतर व्यवस्था कर रही है।

कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री सोनोवाल ने कहा कि क्योंकि योग मन, आत्मा और शरीर सभी को अलग अलग तरह से फायदा पहुंचाता है इसलिए योग दिवस के माध्यम से हम इस बार इस पारंपरिक अभ्यास को अपनाने में तेजी लाने पर जोर दे रहे हैं। आने वाला योग दिवस सिर्फ कैलेंडर में एक तारीख नहीं होगा बल्कि हर व्यक्ति इससे एक जुड़ाव महसूस करेगा और योग के प्रति उत्तेजित होगा। आयुष मंत्री के अलावा इस मौके पर आयुष राज्य मंत्री डॉ श्री मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई, आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती कविता गर्ग और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ ईश्वर वी. बसवरद्दी भी मौजूद थे।

21 जून को मैसूर पैलेस ग्राउंड से पीएम योग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई, अन्य मंत्रीगण और कई जाने माने योग गुरुओं के साथ अन्य माननीय लोग भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में 15 हजार ऐसे लोग हिस्सा लेंगे जो योग करेंगे। इसके अलावा दुनियाभर से 25 करोड़ लोग इस इवेंट के साथ जुड़ सकते हैं।

yoga day

लाइव इवेंट का समय क्या है: योग दिवस सुबह सुबह 3 बजे से लाइव शुरू हो जाएगा और रात 10 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम का डीडी इंडिया पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

नमस्ते योग एप 'Namaste Yoga' से जुड़िए योग से

यह एक ऐसा एप है जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग के साथ जोड़ना और उन्हें योग के प्रति जागरुक करना है। इस एप की मदद से आप आसानी से घर के नजदीक योग ट्रेनर और योग सेंटर को देख सकते हैं।

क्या है नमस्ते योग एप?

यह एक सरकारी मोबाइल एप्लीकेशन है जिसे साल 2021 में 7वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लांच किया गया था। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट़यूट योग के सहयोग के साथ आयुष मंत्रालय ने इसे लॉन्च किया था।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source