... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : January 31, 2019 7:12 PM IST
इस मौसम में इस तरह की समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इसके कारण और उपचार के बारे में जान लें। ©Shutterstock
मौसम की आंखमिचौली अब भी जारी है। कभी एकदम से ठंड हो जाती है तो कभी लगने लगता है कि तापमान पहले की अपेक्षा कुछ बढ़ गया है। इस मौसम में सबसे ज्यादा सर्द गर्म और गले के इन्फेक्शन का खतरा रहता है। इसकी वजह अलग-अलग हो सकती है पर यह संकेत है कि आप बीमार पड़ने वाले हैं। सीने में जलन, सामान्य सर्दी, फ्लू, पोस्ट-नेसल ड्रिप, गले में इंफेक्शन, टॉन्सिल जैसी स्थितियां गले में खराश पैदा करती हैं। इस मौसम में इस तरह की समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इसके कारण और उपचार के बारे में जान लें।
यह भी पढ़ें - रीढ़ की बीमारियों का कारगर इलाज है एमआईएस, जानिए कब करवानी चाहिए यह सर्जरी
जानिए गले में इन्फेक्शन के कारण
सीने में जलन
जीईआरडी आमतौर पर छाती में जलन का कारण बनता है। इसमे पेट का एसिड या पित्त खाने की नली में आ जाता है और उसकी अंदरूनी परत में जलन करने लगता है। कभी-कभी यह एसिड वॉयस बॉक्स तक पहुंच जाता है। जीईआरडी भी पुरानी गले की खराश, पुरानी खांसी, गला बैठने का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें - वायरल फीवर में राहत दिलाए ये 6 घरेलू उपाय
वायरल इंफेक्शन
वायरल इंफेक्शन गले की खराश का सबसे आम कारण है। वायरल इंफेक्शन से खांसी, नाक में खुजली, बच्चों में डायरिया और गला बैठने के साथ-साथ खराश होने लगती है। वायरल संक्रमण का इलाज डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं और आराम करके किया जा सकता है। वायरल इंफेक्शन के कारण बॉडी पेन, बुखार, टॉन्सिल पर सफेद पैच, गर्दन में सूजन भी हो सकती है।
बर्निंग माउथ सिंड्रोम
होंठ, जीभ, मसूड़ों और मुंह की जलन बर्निंग माउथ सिंड्रोम कहलाती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का मुंह सूखने लगता है।
पोस्ट नेसल ड्रिप नाक
पोस्ट नेसल ड्रिप नाक या साइनस से गले के पिछले हिस्से में म्यूकस के स्राव के बहने को कहा जाता है। इससे गले में किसी चीज के रिसाव की अनुभूति होने लगती है और गले में खराश होने लगती है। पोस्ट नेसल ड्रिप खांसी का कारण बन सकता है, क्योंकि इस दौरान आप लगातार अपने गले को साफ़ करने की कोशिश करते हैं। साइनस संक्रमण, वायरल संक्रमण और एलर्जी पोस्ट नेसल ड्रिप का कारण बन सकते हैं।
एसोफैगस की सूजन
गले में सूजन जिसे, एसोफैगिटिस के रूप में जाना जाता है, गले की खराश का कारण हो सकती है। जीईआरडी एसोफैगस यानी मुंह से पेट तक भोजन व पानी ले जाने वाली नली में सूजन का कारण बन सकता है। जब स्टमक एसिड गले में आ जाता है, तो यह जलन और सूजन का कारण बनता है, जिससे गले में खराश होने लगती है. इससे आपको खाना निगलने में दर्द भी हो सकता है।
इन उपायों से पा सकते हैं आराम
गले में अगर दर्द है तो गरारे करने से फायदा होगा। गुनगुने पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाएं और दिन में कई बार गरारे करें।
सामान्य सर्दी या इन्फ्लूएंजा के कारण गले की खराश से राहत पाने के लिए आप गोलियां चूस सकते हैं। ये गोलियां औषधीय टैबलेट है, जो खांसी को रोकने में मदद करती हैं और गले के ऊतकों को आराम पहुंचाती हैं।
अधिक मात्रा में गर्म लिक्विड लेना जैसे शहद वाली चाय, गर्म सूप गले की खराश में आराम पहुंचा सकते हैं।