हल्‍के दर्द से छुटकारा दिलवाने वाली ये गोली है बड़े काम की

यदि एस्पिरिन को नींबू के जूस के साथ मिला दिया जाए तो यह एक कमाल का स्टेन रिमूवर बन जाता है, इसी तरह यह छोटी सी गोली और भी कई काम आती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 21, 2018 7:08 PM IST

एस्पिरिन, जिसे एसिटाइलसैलिसाइलिक एसिड, भी कहा जाता है, सैलिसिलेट औषधि है, जो अकसर हल्के दर्द से छुटकारा पाने, ज्वर कम करने, आदि में दर्द निवारक के रूप में काम में लाई जाती है। हृदयाघात के तुरंत बाद एस्पिरिन लेकर एक और हृदयाघात या हृदय के ऊतक की मृत्यु के जोखिम को कम किया जा सकता है। लेकिन आपको शायद मालूम न हो कि इसके अलावा भी एस्पिरिन कई अन्‍य बीमारियों में भी काम आ सकती है। यह भी पढ़ें - छोटी आंत के कैंसर से बचाव में लाभकारी है एस्पिरिन और ओमेगा-3 : शोध

मस्से का इलाज

यदि मस्सा आपके चेहरे की रौनक बिगाड़ रहा है तो एस्पिरिन को तोड़कर इसका पाउडर बना लें, इसमें पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और मस्से पर 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद पानी से साफ कर लें। नियमित रूप से मस्से पर इसे लगाने से मस्सा दूर हो जाता है।

यह भी पढ़ें – सर्दियों में नहीं पड़ेंगे बीमार, अगर अपनाएंगे ये तरीके

मुंहासे के उपचार में

यदि चेहरे पर मुंहासे की समस्या से परेशान हैं, तो एस्पिरिन की एक या दो गोलियां पीस कर पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को मुंहासों पर दो से पांच मिनट के लिए लगाएं और फिर फेस वॉश से धो दें। इससे मुंहासा सूखने लगता है और तेजी से ठीक होता है। यह भी पढ़ें - न्यूरोसर्जरी ने इस तरह आसान की अमेरिकी गायिका की संगीत की राह

हैंड सेनेटाइज़र

यदि एस्पिरिन को नींबू के जूस के साथ मिला दिया जाए तो यह एक कमाल का स्टेन रिमूवर बन जाता है। त्वचा से और कपड़ों से हल्के दाग साफ कर देता है। आप इसे हैंड सेनेटाइज़र की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें – कहीं आप भी तो नहीं वन साइडेड लव की गिरफ्त में, मेंटल हेल्‍थ के लिए हो सकता है घातक

रूसी मिटाए

यदि बालों में डेंड्रफ की समस्या हो तो अपने एक बार के शैंपू के साथ एस्‍पिरिन की 2 गोलियों को पीस कर उसमें मिलाकर पेस्ट बना लीजिये और फिर इससे सिर धोइये। इससे सिर की रूसी दूर हो जाती है।

फर्टिलिटी बढ़ाने में

अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन के आधार पर यह माना कि एस्पिरिन की मदद से महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाई जा सकती है, हालांकि यह गर्भपात से बचाव में असरदार नहीं है। शोध में पाया गया कि एस्पिरिन के सेवन से शरीर में रक्त संचार सही होता है और गर्भाशय में रक्त संचार बढ़ जाता है जिससे प्रजनन की संभावना अधिक हो जाती है।

अपरंपरागत आभूषण

एस्पिरिन की दो गोलियों को पानी में घोलें। एक हफ्ते बाद एक और एस्पिरिन इस मिश्रण में मिलाएं। हर दिन इसमें एक एस्पिरिन की गोली मिलाते जाएं, थोड़े ही दिनों में आपको क्रिस्टल की तरह आधुनिक कला का एक अच्छा नमूना बना मिलेगा।

मल्टीविटामिन 

एस्पिरिन में पाया जाने वाला सैलिसिलिक एसिड अक्सर एक्सफॉइलेंट्स और फेस क्लिंज़र के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसलिए बजाय उन महंगे उत्पादों को खरीदने के आप एस्पिरिन को पानी में मिलाकर चहरे को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

एंटी-फंगल पाउडर 

एथलीटों के पैर में या त्वचा में जलन का बड़ा कारण कवक होती है। जिसे कुछ एस्पिरिन की गोलियों और टेल्कम पाउडर को मिलाकर, इसे संक्रमित जगह पर लगाकर सही किया जा सकता है।

हार्ट अटैक से बचाएं

अच्‍छा प्रभाव हार्ट अटैक के रोगी को जब भी हार्ट अटैक का दौरा पड़ने लगता है, वह एस्पिरीन की एक गोली को मुंह में रख लेता है, जिससे दर्द गायब हो जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source