... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 1, 2019 1:33 PM IST
ब्लड प्रेशर, दिल के रोगों और हड्डियों के लिए फायदेमंद है आलू, जानें आलू के पौष्टिक गुण! © Shutterstock
इन दिनों फिटनेस का बाजार गर्म है। हर कोई फिट रहना चाहता है, जिसके लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं। पर इसी माहौल में कुछ भ्रांतियां भी फैलती जा रही हैं। जिनके कारण कुछ सब्जियों को बिल्कुल टच मी नॉट बना दिया गया है। ऐसी ही एक सब्जी है आलू। पर क्या आप जानते हैं कि आलू खाना आपकी सेहत के लिए कितना जरूरी है।
यह भी पढ़ें - कौन से हैं वे आहार, जो बन सकते हैं पथरी का कारण
सबसे पसंदीदा सब्जी
भारत ही नहीं दुनियाभर में आलू सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जी है। आलू आसानी से उगाया जा सकता है इसलिए पूरी दुनिया में इसे खूब उगाया और खाया जाता है। हालांकि अभी भी बहुत सारे लोग हाई-कार्ब होने के कारण वजन बढ़ने के डर से आलू नहीं खाते हैं। मगर आलू में विटामिन्स, फाइबर, फोटोकेमिकल्स, मिनरल्स काफी मात्रा में मौजूद होते हैं और आलू हमें कई रोगों से भी बचाता है।
जानिए कितना पौष्टिक है आलू
आलू भी अन्य सब्जियों की ही तरह बहुत पौष्टिक होता है। 100 ग्राम उबले हुए आलू में केवल 72 कैलोरीज, 1.8 ग्राम प्रोटीन, 17 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.1 ग्राम फैट, 1.2 ग्राम फाइबर होता है। इसके साथ ही इसमें 15 माइक्रोग्राम फॉलेट, 1.06 मिलीग्राम नियासिन, 0.03 मिलीग्राम राइबोफ्लेविन, 0.08 मिलीग्राम थियामिन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैग्नीज, फास्फोरस और जिंक आदि सभी तत्वों की अच्छी मात्रा होती है। आलू ज्यादा खाने से कुछ लोगों में वजन बढ़ सकता है मगर सप्ताह में 2-3 बार खाने पर आलू का कोई नुकसान नहीं है।
यह भी पढ़ें - केला ही नहीं, केले की जड़ भी है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसका उपयोग
हड्डियों के लिए फायदेमंद है आलू
आलू में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस तीनों की मात्रा अच्छी होती है। 100 ग्राम आलू में 12 मिलीग्राम कैल्शियम, 23 मिलीग्राम मैग्नीशियम और 57 मिलीग्राम फास्फोरस होता है। ये सभी तत्व हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। छोटे बच्चों को भी सीमित मात्रा में आलू खिलाना चाहिए। हालांकि आलू को बहुत ज्यादा ऑयल में फ्राई करने से इसके पोषक तत्वों में कमी आ जाती है।
यह भी पढ़ें – लगातार होने वाली थकान है एनीमिया का संकेत, इस तरह दूर करें खून की कमी
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है आलू
स्वस्थ रक्तचाप को बनाए रखने के लिए कम सोडियम आहार आवश्यक है, लेकिन पोटेशियम की उच्च मात्रा भी समान रूप से महत्वपूर्ण होती है। पोटेशियम वासोडिलेशन, या रक्त वाहिकाओं की चौड़ाई को प्रोत्साहित करता है। पोषक तत्व जैसे पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम सभी आलू में मौजूद होते हैं। यह स्वाभाविक रूप से रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
दिल की बीमारियों से बचाए आलू
आलू में मौजूद फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी, और विटामिन बी 6 कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। आलू में फाइबर की महत्वपूर्ण मात्रा रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। एनएचएएनईएस के आधार पर कहा गया है कि आलू में मौजूद पोटेशियम की उच्च मात्रा और सोडियम की कम मात्रा से कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा लगभग न के बराबर होता है।
दिमाग के लिए भी फायदेमंद है आलू
मस्तिष्क की उचित कार्यप्रणाली बड़े पैमाने पर ग्लूकोज स्तर, विटामिन-बी परिसर के विभिन्न घटकों, ऑक्सीजन आपूर्ति, ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड, कुछ हार्मोन और एमिनो एसिड पर निर्भर करती है। आलू में यह सभी तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आलू मस्तिष्क के लिए भी बहुत लाभकारी है। आलू मस्तिष्क को थकने से रोकता है और आपको हर समय सतर्क रखता है।