क्‍या आज सुबह आपने खुद को दिया यह गिफ्ट 

सुबह जल्‍दी उठकर आप खुद को स्‍वस्‍थ और सुंदर जीवन का तोहफा देते हैं। 

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 11, 2018 8:32 AM IST

अगर आप सुबह जल्दी उठ रहे हैं तो आप अपने आप को एक उपहार दे रहे हैं। कुछ विषय ऐसे होते हैं जो आपके जीवन को बदल देते हैं और उन्हीं में से एक है जल्दी उठने की आदत। सुबह के शुरुआती कुछ घंटों की बात ही कुछ अलग होती है।

समय से आगे

सुबह जल्‍दी उठना आपको समय से आगे की रफ्तार देता है। ऐसा लगता है जैसे समय धीमे-धीमे चल रहा हो और हवा में एक अलग ही सुकून भर जाता है। 5 बजे उठने की आदत आपको आपका दिन नियंत्रित करने की अनुमति देगी बजाय इसके कि देर से उठने पर आपका दिन आपको नियंत्रित करे।

जीत लें ये लड़ाई

बिस्तर छोड़ने की लड़ाई जीतने के बाद और सुबह उठने पर कम से कम पहला एक घंटा आपके दिन की शुरुआत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अगर इसे समझदारी से बिताया जाए तो बाकी का आपका दिन अद्भुत तरीके से कटेगा। ‘इन द मोंक हू सोल्ड हीज फेरारी’, में पाठकों को सूर्योदय के साथ उठने की एक चुनौती दी गई है और उन्हें कई सलाह भी दी हैं। ताकि वे अपने जीवन की शुरुआत अनुशासित तरीके से कर सकें।

बड़ा बनने का सपना

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्‍होंने यह महसूस किया कि सुबह 5 बजे उठने से किस तरह उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ। यह एक सफल सिद्धांत है जो वाकई में आपके जीवन को एकीकृत करने के लायक है। ऐसा करने से आप कई प्रभावशाली लोगों की श्रेणी में शामिल हो जायेंगें जैसे कि महात्मा गांधी, थॉमस एडीसन, नेल्सन मंडेला, टेड टर्नर और मेरी के ऐश।

यह भी पढ़ेें – जिम में सुष्मिता ने मचाया धमाल, फि‍टनेस के लिए शेयर किया बेली डांस वीडियो

कम होता है तनाव

सुबह जल्‍दी उठने वाले लोग मानते हैं कि सुबह उठने से उसका तनाव काफी कम हुआ है और इसका असर उसके काम पर भी हुआ है। अपने खाली वक्त में उन लोगों ने महसूस किया कि वो पहले बहुत सारी ऐसी चीजें नहीं कर पाते थे जिसे करना उन्‍हें पसंद था क्योंकि ऐसा करने के लिये उसके पास वक्त नहीं होता था।

यह भी पढ़ें - चाहिए परफेक्‍ट फि‍गर, तो करें बेली डांस

खुद से जुड़ाव को तोहफा

ध्यानमग्न होकर शास्त्रीय संगीत सुनना, पत्र लिखना, क्लासिक्स पढ़ना या टहलना जैसी चीजों को समय देकर आप खुद से जुड़ सकते हैं। यह बाहर से भीतर को जानने की प्रक्रिया है। जिसका लाभ सुबह उठकर ही लिया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source