ये भी हो सकता है पेशाब में जलन का कारण, रहें सावधान

यह एक आम बीमारी है जिसका इलाज भी संभव है। हालांकि डिस्यूरिया अक्‍सर मूत्र पथ संक्रमण की उपस्थिति की ओर इंगित करता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 1, 2018 9:21 PM IST

मूत्राशय या शरीर के आस-पास के हिस्‍सों को प्रभावित करने वाली स्थिति पेशाब में जलन और दर्द का कारण बन सकती है। डॉक्‍टर पेशाब में जलन और दर्द को डिस्यूरिया के नाम से पुकारते हैं। यह एक आम बीमारी है जिसका इलाज भी संभव है। हालांकि डिस्यूरिया अक्‍सर मूत्र पथ संक्रमण की उपस्थिति की ओर इंगित करता है। इस प्रकार की समस्‍या होने पर इसका तुरंत ही इलाज किया जाना चाहिए। इसके लिए आपको डॉक्‍टर से संपर्क करना आवश्‍यक है। यह एक प्रकार की यौन बीमारी है जिसकी संभावना महिलाओं में अधिक होती है। यह भी पढ़ें – डायबिटीज से हैं पीड़ित और सेलिब्रेट करनी है दिवाली, तो अपनाएं ये टिप्‍स

क्‍यों होती है पेशाब में जलन

पेशाब करते समय दर्द या असुविधा का डिस्यूरिया चिकित्‍सा शब्‍द है। अक्‍सर मूत्र पथ में जीवाणु संक्रमण के कारण डिस्यूरिया होता है। यह 20 से 50 वर्ष की उम्र के बीच कभी भी हो सकता है। यह संक्रमण विशेष रूप से तब होता है जब कोई बैक्‍टीरिया जननांग में प्रवेश करता है। यह महिलाओं के मूत्र मार्ग में भी प्रवेश कर सकता है और उन्‍में पेशाब में जलन के लक्षणों को बढ़ा सकता है। 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुरुषों में मूत्राशय संक्रमण आमतौर पर एक बढ़ी हुई प्रोस्‍टेट या प्रोस्‍टेट संक्रमण से जुड़ा होता है। यह भी पढ़ें – सर्दियों में इन चीजों को डायट में करें शामिल, तो नहीं फटेंगी एडि़यां

ये हो सकते हैं कारण

पेशाब में जलन का कारण मूत्र पथ संक्रमण

पेशाब में जलन होने का कारण यौन संचारित संक्रमण

पेशाब नली में दर्द का कारण हो सकता है प्रोस्‍टेट संक्रमण

पेशाब में जलन होने का कारण हो सकती है पथरी

पेशाब में जलन का कारण हो सकती है अंडाशय में गांठ

पेशाब में जलन का कारण बन सकता अंतराकाशी मूत्राशय शोथ

योनि संक्रमण या जलन बन सकती है पेशाब में जलन का कारण

पेशाब में जलन का कारण हो सकती है दवाएं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source