... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
इंसान के दिमाग को तबाह कर सकता है ये यह खतरनाक अमीबा, डॉक्टर्स ने किया सतर्क
Amoeba and Brain : चीन के वुहान शहर से जन्मे खतरनाक कोरोनावायरस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस घातक वायरस की चपेट में आने के कारण अबतक लाखों लोगों की मौत हो (Amoeba and Brain) चुकी है। इस बीच अमेरिका के फ्लोरिडा शहर से दुर्लभ प्रजाति का अमीबा मिला है। ये अमीबा इंसान के दिमाग को नुकसान पहुंचा रहा है। जानकारी के अनुसार, मानव के दिमाग को नष्ट करने वाले अमीबा का नाम ‘नेगलेरिया फाउलेरी’ है।
अमेरिका के स्वास्थ विभाग ने इस बात की पुष्टि (Amoeba and Brain) की है। डॉक्टर्स के मुताबिक, यह अमीबा दिमाग में मौजूद "प्राइमरी एम्बेरिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस" (पीएएम) नाम के संक्रमण को फैलाता है। इसके कारण दिमाग को काफी नुकसान पहुंचा है और दिमाग की कोशिकाएं धीरे-धीरे नष्ट होने लगती हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि ये अमीबा कोशिकाओं (Amoeba and Brain) वाला है, लेकिन इसमें मानव के दिमाग को तबाह करने की क्षमता है। फ्लोरिडा के इसी जगह पर साल 1962 में पीएएम इंफेक्शन के तीस से अधिक मामले सामने आए थे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को इस जानलेवा अमीबा से सतर्क रहने के लिए कहा है।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, 'नेगलेरिया फाउलेरी' बहुत ही आसानी से इंसानों के दिमाग में पहुंचता है। आमतौर पर यह अमीबा, नदी, झील और तालाब के आसपास मिलता है। खातौर पर गर्म पानी में इस जानलेवा अमीबा का खतरा अधिक रहता है। पानी में मौजूद यह जानलेवा अमीबा 'नेगलेरिया फाउलेरी' इंसानों के नाक के जरिए दिमाग में घुसता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को सिरदर्द, बुखार, मतली और उल्टी जैसी समस्या होने लगती है।
पिछले साल सितंबर में अमेरिका के टेक्सास की एक नदी में तैरते समय एक 10 वर्षीय लड़की में यह अमीबा घुस गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। लड़की के परिवार वालों ने कहा कि लेबर डे की छुट्टी के दिन वह नदी और झील में तैरने गई थी, उसके बाद से उसे बुखार और सिरदर्द हुआ। तबियत काफी बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।