Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
केरल में कोरोना (Covid Cases in Kerala) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इस राज्य में प्रतिदिन करीब 40 से 50 हजार मामले सामने आ रहे हैं, इनमें लगभग 94% मामले ओमिक्रोन के हैं। इसके अलावा कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य में भी कोविड-19 के मामलों में सबसे ज्यादा वृद्धि देखी जा रही है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि, कोविड-19 से संक्रमित ज्यादातर लोगों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं, जिनमें डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले ओमिक्रोन के मामले ज्यादा हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव नमूनों की लगातार सीक्वेंसिंग की जा रही है, लगभग 94% सैंपल ओमिक्रोन के हैं जबकि डेल्टा वेरिएंट के पॉजिटिव मामले महज 6% है। जॉर्ज ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि केरल में तीसरी लहर ओमीक्रोन की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कुल रोगियों में से 4% रोगी ऐसे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता है जिनमें से 1% से भी कम को ऑक्सीजन बेड की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि केरल में कुल पॉजिटिव मामलों में से केवल 3.6% अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 0.7% को ऑक्सीजन की जरूरत है और 0.6% को आईसीयू की आवश्यकता होती है।
27 जनवरी तक भारत में 22,02,472 सक्रिय मामले थे। मामले की पॉजिटिविटी रेट 17.75 प्रतिशत (पिछले एक सप्ताह में) है। 11 राज्यों में 50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में 3 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।
लव अग्रवाल ने कहा, "पिछले सप्ताह के दौरान देश भर में कुल मामले की पॉजिटिविटी रेट लगभग 17.75 प्रतिशत थी। 11 राज्यों में 50,000 से अधिक सक्रिय मामले, 14 राज्यों में 10,000 से 50,000 सक्रिय मामले और 11 राज्यों में 10,000 से कम सक्रिय मामले हैं।"
Inputs: ANI