Covid Third Wave In Mumbai: मुंबई में आ चुकी है 'कोरोना की तीसरी लहर', मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने दी चेतावनी

मेयर ने नागपुर की मौजूदा स्थिति का भी उदाहरण दिया जहां, कोरोना की तीसरी लहर आने की घोषणा कर दी गयी है। किशोरी पेडनेकर ने  लोगों को सावधान रहने और प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। (Covid Third Wave In Mumbai)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 7, 2021 10:33 PM IST

Covid Third Wave In Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस के तीसरी लहर आ चुकी है, यह कहना है मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) ने। मंगलवार को प्रेस से बात करते हुए किशोरी पेडनेकर (Mumbai Mayor ) कहा कि, कोरोना वायरस की थर्ड वेव के आने की आशंका के बारे में बात करना अब बेकार है क्योंकि थर्ड वेव आ चुकी है। मीडिया से बात करते हुए मेयर ने नागपुर की मौजूदा स्थिति का भी उदाहरण दिया जहां, कोरोना की तीसरी लहर आने की घोषणा कर दी गयी है। किशोरी पेडनेकर ने  लोगों को सावधान रहने और प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। (Covid Third Wave In Mumbai In Hindi)

मुंबई की  मेयर ने कहा, 'तीसरी लहर आ चुकी है'

बता दें कि, देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना महामारी एक बार फिर रफ्तार पकड़ती दिखायी दे रही है।  आंकड़ों के अनुसार, औसत साप्‍ताहिक मामलों में लगभग 19 फीसदी की वृद्धि हुई है। शहर में कोविड संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की चिंता इसलिए भी लोगों को सता रही है क्योंकि, त्योहारों का सीज़न शुरू हो चुका है और लोग खरीददारी से लेकर उत्सव मनाने और रिश्तेदारों से मिलने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिससे, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लघंन भी हो रहा है।

अगले 15 दिन हैं महत्वपूर्ण

मुंबई महानगर पालिका (BMC) की तरफ से कहा गया है कि, आनेवाले 15 दिनो कोरोना संक्रमण के प्रसार के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि, इस दौरान शहर में सबसे बड़ा त्योहार गणेशोत्सव (Ganeshotsav 2021) मनाया जाएगा। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि त्योहारों के कारण मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ सकते हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार,

  • सितंबर महीने के पहले सप्ताह में मुंबई में कोविड के 2500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
  • जबकि, अगस्त महीने के कुछ केसेस की बात करें तो यह आंकड़ा अगस्त महीने के केसेस का लगभग 28 फीसदी है।
  • वहीं 6 सितंबर के अलावा हर दिन 400 से अधिक नये कोविड संक्रमितों का पता चला है।
  • अब, शहर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 6 सितंबर को 2700 से बढ़कर 3771 तक पहुंच गया ।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.