एक्सपर्ट ने कहा किसी भी हाल में नही टलने वाली कोरोना की तीसरी लहर, अगस्त महीने में ही दे सकती है दस्तक

एक नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर कुछ सप्ताह में ही आ सकती है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त महीने में ही देश में कोविड की थर्ड वेव की शुरुआत हो जाएगी। (Third wave of COVID-19 may hit India In August)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 2, 2021 4:25 PM IST

Third wave of COVID-19 may hit India In August: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के आगमन से जुड़ा एक ऐसा बयान दिया गया है जिसके बाद लोगों की चिंता बढ़ सकती है। एक नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर कुछ सप्ताह में ही आ सकती है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त महीने में ही देश में कोविड की थर्ड वेव की शुरुआत हो जाएगी। (Third wave of COVID-19 may hit India In August)

क्या तीसरी लहर है नज़दीक ?

दरअसल,आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad) और आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अक्टूबर नहीं अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में ही आएगी।थर्ड वेव की शुरूआत से जुड़े कई दावे इससे पहले किए गए थे और  अनुमान के आधार पर बताया गया था कि देश में कोरोना की तीसरी कब आ सकती है। वैज्ञानिकों, मथुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल की अगुवाई में शोधकर्ताओं की एक टीम ने यह रिसर्च की जिसके अनुसार,

  • अक्टूबर में कोविड थर्ड वेव का पीक होगा और इस दौरान कोविड संक्रमित लोगों की संख्या में भी तेजी से इजाफा होगा।
  • यही नहीं  रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है कि इस लहर में प्रति दिन एक लाख से अधिक नए कोरोना केस आने शुरू हो जाएंगे।
  • तीसरी लहर में स्थिति जब और गंभीर होगी तो यह आंकड़ा प्रति दिन डेढ़ लाख हो जाएगा।
  • इस रिपोर्ट में केरल और महाराष्ट्र राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में आए उछाल को खतरे की घंटी बताया गया है।

लगाया था दूसरी लहर आने का भी अनुमान

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही प्रोफेसर विद्यासागर ने भारत में कोरोना वायरस के प्रसार से जुड़ी अपनी रिसर्च रिपोर्ट सार्वजनिक की थी। एक गणितिय मॉडल की मदद से उन्होंने अनुमान लगाया था  कि मई महीने में देश में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का अनुमान भी प्रोफेसर विद्यासागर ने ही लगाया था और सेकेंड वेव से जुड़ी उनकी ज़्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई थीं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.