Third Wave of coronavirus in Mumbai: थर्ड वेव की पीक में मुंबई में रोज़ाना आएंगे 1 लाख से अधिक कोविड केसेस सामने, हेल्थ डिपार्टमेंट ने जतायी आशंका

राज्य में बुधवार को 5,031 नए संक्रमितों का पता चला। जबकि, 24 घंटों में 216 मरीजों की मृत्यु भी हो गयी। (Third Wave of coronavirus in Mumbai)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 26, 2021 2:12 PM IST

Third Wave of coronavirus in Mumbai: कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों (Coronavirus cases in India) की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, पिछली दोनों लहरों के दौरान सबसे अधिक प्रभावित होने वाले राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस लहर के आगमन के संकेत भी मिलते दिखायी दे रहे हैं। बता दें कि राज्य में बुधवार को 5,031 नए संक्रमितों का पता चला। जबकि, 24 घंटों में 216 मरीजों की मृत्यु भी हो गयी। जबकि मंगलवार को दर्ज किए गए कोविड-19 मृतकों की संख्या तकरीबन इसकी आधी थी। इन डरावने आंकड़ों के साथ ही चर्चा भी तेज़ हो गयी है कि क्या राज्य में कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है? (Third Wave of coronavirus in Mumbai In Hindi)

थर्ड वेव की पीक के दौरान लाखों लोग रोज़ाना हो सकते हैं संक्रमित !

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्‍ट्र राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने आशंका जतायी है कि राज्य में  कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आ सकती है। इसके साथ ही विभाग द्वारा यह भी कहा गया है कि कोरोना की थर्ड वेव की पीक के दौरान महाराष्ट्र राज्‍य में 60 लाख तक कोविड इंफेक्शन के केसेस  रिपोर्ट किए जा सकते हैं, इनमें से ज़्यादातर मामले राज्य की राजधानी मुंबई और महानगर पुणे से आ सकते हैं। गौरतलब है कि इन दोनों शहरों में कोरोना वायरस के मामलों की संंख्या पिछली दोनों लहरों के दौरान अधिक रही थी। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि मुंबई शहर में कोविड सेकेंड वेव के पीक के दौरान जहां 91,100 मामले सामने आए थे, वहीं,  पुणे शहर में में 19 मार्च 2021 को सर्वाधिक  1.25 लाख कोविड केसेस का पता चला था। हेल्थ एक्सपर्ट्स का अनुमान है थर्ड वेव के पीक के दौरान पुणे (Third wva of coronavirus in Pune) में  1.87 लाख केसेस  सामने आ सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.