Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Third Wave Of Covid-19 In Mumbai-Delhi: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में हो रही बढ़ोतरी लोगों में डर और चिंता बढ़ाने का काम कर रही है। ओमिक्रोन के मामले 430 के पार चले गए हैं और त्योहारी सीजन होने की वजह से इनमें आने वाले कुछ दिनों और अधिक बढ़ोतरी होने की आंशका भी जतायी जा रही है। इस बीच कुछ एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों में आने वाले समय में कोरोना वायरस के मामले बहुत अधिक बढ़ सकते हैं जिससे यहां कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका भी बढ़ सकती है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने का एक कारण ओमिक्रोन के बढते केसेस भी हो सकते हैं। (Third Wave Of Covid In Hindi)
बता दें कि, 24 नवंबर साउथ अफ्रीका में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि होने के बाद अब तक दुनिया के 80 से अधिक देशों में ओमिक्रोन वेरिएंट की उपस्थिति की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, देश के दो बड़े शहरो मुंबई और दिल्ली से लगभग 6 महीने के बाद कोरोना के डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं जिसके बाद कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाभी बढ़ने लगी है। वहीं, देश के अन्य कई राज्यों में कोरोना की ‘R वैल्यू’ या रिप्रोडक्शन वैल्यू में भी वृद्धि देखी जा रही है। जिसके बाद अमेरिका, फ्रंस और ब्रिटेन जैसे बड़े देशों में ओमिक्रोन के मामलों में बढ़ोतरी देखी गयी । गौरतलब है कि इन देशों में कोरोना की एक अतिरिक्त लहर आ भी चुकी है।
आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में बीते दिन कोविड संक्रमण के कुल 922 नये मामले सामने आए। यह आंकड़ा पिछले 7 महीनों में सर्वाधिक है। वहीं सप्ताह भर पहले भी शहर में रिपोर्ट केसेस की संख्या इस सप्ताह सामने आए केसेस की तुलना में कम थी। फिलहाल मुंबई में कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या 4295 है जो सप्ताहभर में लगभग दोगुनी हो चली है। 19 दिसंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या 2081 थी। वही, 22 -26 दिसंबर की अवधि में मुंबई में एवरेज डेली केसेस में पिछले सप्ताह के मुकाबले 148% बढ़ोतरी देखी गयी।
अंग्रेजी समाचार पत्र HT की खबर के अनुसार,सीनियर एपिडेमायोलॉजिस्ट डॉ. जयप्रकाश मुलियिल (epidemiologist Dr Jayaprakash Muliyil) का कहना है कि, “संक्रामक और तेजी से फैल रहे ओमिक्रोन वेरिएंट के कारण कोरोना मामलों में बढ़ोतरी की आशंका पहले से ही थी।”
डॉ. जयप्रकाश जो नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन इन इंडिया (National Technical Advisory Group on Immunization in India)के सदस्य हैं उनके अनुसार, “अगर हम दैनिक स्तर पर बढ़ते मामलों का ग्राफ देखें तो यह देखने को मिल सकता है कि कोरोना की एक नयी लहर समीप है। यह तीसरी लहर की शुरूआत हो सकती है। हालांकि, कुछ समय बाद ही इस बारे में कोई ठोस बयान दिया जा सकता है।”