Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

टूटे दिल का ख्याल रखने के लिए 4 एक्सपर्ट टिप्स !

कुछ टिप्स जो ब्रेकअप से उबरने में करेंगी आपकी मदद।

टूटे दिल का ख्याल रखने के लिए 4 एक्सपर्ट टिप्स !
रोने से आपका दिल हल्का होगा और और आपका तनाव भी कम होगा। © Shutterstock

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 29, 2018 3:52 PM IST

प्यार में दिल टूटे तो यार-दोस्त और आसपास के लोग कई तरीकों से आपकी मदद करने की कोशिश करते हैं। अपनों के साथ की वजह से बहुत से लोग जल्दी या कुछ समय बाद ब्रेकअप के बाद खुद को संभाल लेते हैं। लेकिन दिल की यह समस्या आपके दिल पर और सेहत पर भी प्रभाव डाल सकती है। इसी सिलसिले में डॉ. केदार तिलवे (कंसल्टेंट साइकेऐट्रिक, मेंटल हेल्थ और बिहेवियर सायन्स हिरानंदानी अस्पताल, वाशी) अपनी राय रखते हैं और कुछ टिप्स देते हैं ब्रेकअप से उबरने में जो करेंगी आपकी मदद।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. रोने का मन है तो ज़रूर रोएं: रोने से आपका दिल हल्का होगा और और आपका तनाव भी कम होगा। इसीलिए अगर रोने का मन कर रहा तो खूब रोएं और जब तक मन करे तब तक रोएं।
  2. लाइफ गोल की तरफ फिर से दें ध्यान: जीवन में आप क्या पाना चाहते है इसकी एक लिस्ट बनाए और उसे पाने के लिए कोशिशें शुरु करें। अपने काम पर ध्यान दे। अपना गोल बनाएं और उस पर फोकस करें।
  3. ज़िंदगी के अच्छे पहलू की तरफ देखें: ब्रेकअप के बाद आपको ऐसा महसूस हो सकता है जैसे कोई भी आपको पसंद नहीं करता या आप किसी के काबिल नहीं है। लेकिन आपकी ज़िंदगी में कुछ अच्छी चीज़ें भी होंगी ही तो बस उनके बारे में सोचें। उनके लिए ईश्वर का धन्यवाद करें और खुश रहें।
  4. हॉबी को समय दें: घर में कोई पालतू जानवर है तो उसे थोड़ा समय दें। इसी तरह अपनी पसंदीदा हॉबिज़ को समय दें। दोनों बातें आपको दिल टूटने के दर्द को भुलाने में मदद करती है। जानवरों का मासूम प्यार आपको ब्रेकअप के दर्द से बाहर आने में मदद करेगा।