... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 12, 2021 10:50 AM IST
Image credits by: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद हुआ कोरोना तो नहीं होना पड़ेगा क्वारंटाइन, सीडीसी ने बताया किन लोगों को मिलेगा फायदा
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कोरोना की शुरआत से ही लोगों को कोरोना के बारे में अहम जानकारी देने का काम किया है, फिर चाहे वो लक्षण हो या फिर वैक्सीन से जुड़ी सही जानकारी। सीडीसी ने हाल ही में एक और अहम जानकारी साझा की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे लोग, जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं उन्हें कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी अब से क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सीडीसी ने कहा, '' वे लोग, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है और वह सभी मानदंड़ों को पूरा करते हैं तो उन्हें क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी फिर चाहे वह कोरोना रोगी के संपर्क में ही क्यों न आए हों।''
कोरोना संपर्क में आए व्यक्ति को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हों
आखिरी डोज लेने के तीन महीने भीतर कोरोना वायरस के संपर्क में आया हो
संक्रमित होने के बाद से ही कोई लक्षण न दिखाई दे रहे हों
कोरोना के यूं तो कई ऐसे लक्षण हैं, जो बहुत ही आम माने जाते हैं लेकिन ये दूसरी आम बीमारियों से काफी मिलते-जुलते भी हैं आइए बताते हैं कौन से लक्षण दिखाई देने पर आपको सावधान होने की जरूरत है।
भारत में कोरोनावायरस के मामलों में अब लगातार कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार, देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1,35,926 हो गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,55,447 हो चुकी है। इसके साथ ही 1,05,89,230 लोगों का इलाज कर उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा, देश में अब तक करीब 75,05,010 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इन सबके बीच कोरोना के मरीजों की संख्या 1,08,80,603 हो चुकी है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.